spot_img

बिहार दिवस पर बीते 12 घंटों में 14 बिहारी मजदूरों की दूसरे प्रदेशों में मौत, सरकार ने दो लाख देकर झाड़ा पल्ला, मृतकों में आठ सारण, तीन कटिहार और तीन अररिया के

spot_img
- Advertisement -

बिहार के 14 मजदूरों की मौत बीते 12 घंटों के दौरान गाजियाबाद और सिकंदराबाद में हुई है। एक तरफ बिहार अपना 110वां दिवस धूमधाम से मना रहा है और दूसरी ओर मजदूर दूसरे राज्य में मजदूरी के दौरान अपनी जान गंवा रहे हैं। सीएम नीतीश ने संवेदना प्रकट कर सभी के परिजनों को दो लाख देने की घोषणा कर अपना पल्ला झाड लिया है।

- Advertisement -

सिकंदराबाद में बुधवार सुबह चार बजे भोइगुदा कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना में 11 बिहारी मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर छपरा-कटिहार जिले के निवासी थे। मृतकों में अमनौर थाना अंतर्गत अगुआन दलित बस्ती के चाचा और भतीजे बिट्टू कुमार राम और दीपक राम के अलावा दिनेश, राजू, पंकज, सिकंदर, दामोदर, सत्येंद्र और चिंटू छपरा जिले के रहने वाले हैं, जबकि तीन कटिहार जिले के रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेला : कांवरियों को मिलेगी हर सुविधा, बिहार पर्यटन के सचिव लोकेश सिंह ने क्या कहा! कांवरियों के लिए कैसी रहेंगी टेंट सिटी और भोजन व्यवस्था

सारण जिले के मृतक की सूची

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEPAL से Darbhanga आ रही भारी मात्रा में शराब पर Madhubani में ब्रेक, दो स्कॉर्पियो समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

सिकन्दर कुमार (उम्र-40) पिता का नाम-महेश राम ग्राम-बंगाली पट्टी, धनाव, बनियापुर, जिला-सारण,बिटु कुमार (उम्र-21) पिता विजय राम ग्राम-अमनौर अगुआन, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण, सत्येन्द्र कुमार (उम्र-38) पिता-सुकाई राम ग्राम-बहुआरा पट्टी, नगरा सारण,छठीलाल राम उर्फ गोलू (उम्र-28) पिता- रमेश राम ग्राम-जखुआ, पं-टेकनिवास

थाना-रिविलगंज, जिला-सारण, राजेश (उम्र-22) ग्राम-आजमपुर, परसा, जिला-सारण,अंकज कुमार- पिता-ओम प्रकाश-6 ग्राम-पुरूषोतमपुर, जिला-सारण, दिनेश कुमार बंगाली पट्टी, धनाव बनियापुर, बाबुलाल राम जिला-सारण, दीपक राम (उम्र- 36) पिता- ढोलन राम ग्राम-अमनौर अगुआन, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण के रहने वाले हैं।

सिकंदराबाद में हुई 11 मौतों में से
अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुआन दलित बस्ती के देवनाथ राम के पुत्र दीपक कुमार राम और विजय राम के पुत्र बिट्टू कुमार राम की फैक्ट्री में मौत हो गई। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि हैदराबाद से विमान से शवों को लाने के लिए टीम गठित की गई है और फिर पटना हवाईअड्डे से अपने-अपने गांवों तक पहुंचाने के लिए टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

दूसरी घटना गाजियाबाद में
मंगलवार रात और बुधवार सुबह 2.30 बजे की है, जहां एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। दीवार के नीचे दबे सभी मजदूर बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान मुनकेश मोशीन, अहजाज और तौकिर के रूप में हुई है, जबकि सिराजुद्दीन और शाहबीर घायल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor

Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Zoo News: पटना जू में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जुलाई के अंत तक शिवमोगा से दो नर गौर और मैसूर से एक नर जिराफ पहुंचेंगे, जिससे जू में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और ब्र#BiharZooNews,#PatnaAnimals,#AnimalExchange

Bihar Police का बड़ा फैसला! समस्तीपुर, मधुबनी समेत 5 जिलों में अब SP नहीं SSP करेंगे कमान, जानिए क्या बदलेगा?

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव करते हुए समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सिवान और पूर्वी चंपारण में अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद सृजित किए गए हैं।#BiharPolice,#SSPBihar,#LawAndOrder

दरभंगा-समस्तीपुर में होने वाली थी बड़ी डकैती? STF और पुलिस को कैसे मिली भनक, मुठभेड़ में क्या-क्या हुआ?

Bihar STF Encounter: बिहार STF और समस्तीपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास क#BiharSTF,#SamastipurCrime,#AmanSahani