Bihar Politics News: एक दशक बाद छोटे सरकार की बड़े सरकार से मुलाकात, सीएम नीतीश ही बनेंगे, मैं बस लडूंगा…जाइए काम हो जाएगा। यही है फिलहाल बिहार की सियासत जो एक नए मोड़ पर है।
अचानक सीएम नीतीश से मुलाकात के मायने क्या हैं।
जेल से क्या छूटे पूर्व विधायक अनंत सिंह (Ex MLA Anant Singh) चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इतना हीं नहीं। स्पष्ट कहा, नीतीश कुमार ने कहा है जाइए आपका काम हो जाएगा। आखिर, आज हुई इस अचानक सीएम नीतीश से मुलाकात के मायने क्या हैं। क्या अनंत सिंह जदयू ज्वाइंन करने वाले हैं। वैसे, मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से इनकी मुलाकात के मायने हजार हैं। कुछ का खुलासा स्वंय अनंत करते हैं, कुछ करवट बदलने के संकेत दे रहे।
मगर बात इतनी भर नहीं थी।
जानकरी के अनुसार, सीएम नीतीश से मुलाकात करने के बाद उन्होंनें कहा हमारा कुछ काम था। हम मोकामा गए थे। वहां की जनता ने जो बताया उसी को लेकर हमने सीएम नीतीश कुमार को जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि जाइए आपका काम हो जाएगा। मगर बात इतनी भर नहीं थी।
वह 2025 का चुनाव लड़ेंगे, सीएम नीतीश ही बनेंगे
उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह 2025 का चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं छोटे सरकार की भविष्यवाणी भी यही है, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा वह चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार सीएम बनेंगे।
एक दशक बाद छोटे सरकार की बड़े सरकार से मिलाप
एक दशक बाद छोटे सरकार की बड़े सरकार नीतीश कुमार से मिलाप हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। कयास हैं अब रिश्ते सुलझ गए हैं। सीएम नीतीश के प्रति अनंत सिंह के मुंह से निकली तारीफ बहुत कुछ बयां कर रही है। वैसे भी, अनंत की पत्नी नीलम देवी एनडीए के साथ हैं। मोकामा की विधायक भी हैं। विश्वास मत के दौरान का परिदृश्य भी पर्दे पर उभर रहे हैं।