spot_img

JDU में बड़ा ‘धमाका’: अनंत सिंह ने नीरज कुमार को दी नार्को टेस्ट की खुली चुनौती! | पढ़िए – Bihar Politics मेरा जितना दिमाग है

Patna MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नार्को टेस्ट की चुनौती दी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे पार्टी आलाकमान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

spot_img
- Advertisement -

Patna MLC Election: बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर आंतरिक कलह तेज हो गई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के बीच सीधी जुबानी जंग छिड़ गई है, जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नीरज कुमार का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन अनंत सिंह ने उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

MLC चुनाव को लेकर बोले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है

- Advertisement -

अनंत सिंह ने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। हम लड़े मेरा विरोध किया। मेरा गलती क्या है हम मीटिंग में जाकर बोले थे लेकिन हमको कुछ नहीं बताया। मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है। इसके वोट से क्या बनेगा पार्टी का सिंबल भी मिलता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बेटे ने दिव्यांग पिता को कट्टे से धमकाया, पुलिस ने दो अवैध हथियारों के साथ दबोचा! पढ़िए - सूझ-बूझ से पकड़ाया अमन झा

यह पार्टी का इलेक्शन नहीं है

मेरे चुनाव के समय कितना विरोध किया था आप सभी लोग इसका वीडियो देख लीजिए। पार्टी कलेक्शन हम लोग लड़ते हैं तब तो सपोर्ट नहीं किया विरोध कर दिया।

JDU के विरोध नहीं, बस नीरज का विरोध कर रहे हैं।AK 47 रख कर घर में हमको फंसाया। नीरज कुमार के नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर दी

- Advertisement -

उसी दिन मीटिंग में हम यह बात को रखे थे। मेरा जितना दिमाग है नीरज कुमार को हारने में हम उसे दिमाग को लगाएंगे। नीरज कुमार की हार निश्चित है जमानत जप्त होगी।

जुबानी जंग की शुरुआत और नीरज कुमार का बयान

इस विवाद की शुरुआत नीरज कुमार के एक तंज भरे बयान से हुई थी। नीरज कुमार ने कहा था कि विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि वे खुद निर्दलीय लड़ते तो उन्हें भी एजेंट नहीं मिलते।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Child Labour मधुबनी में बड़ा फैसला: इन 63 पंचायतों से खत्म होगी बाल मजदूरी, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित!

इस बयान को सीधे तौर पर अनंत सिंह द्वारा समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच तनातनी बढ़ गई।

अनंत सिंह का पलटवार: ‘नार्को टेस्ट कराओ’

नीरज कुमार के इस बयान पर अनंत सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। मोकामा विधायक ने स्पष्ट किया कि विधान परिषद का यह चुनाव किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ा जाता है। उन्होंने नीरज कुमार पर आरोप लगाया कि जब वे पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, तब नीरज ने चार बार उनका विरोध किया था।

अनंत सिंह के अनुसार, नीरज कुमार ने पूर्व में ललन सिंह के चुनाव का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई जेडीयू से नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से नीरज कुमार से है, क्योंकि पुराने वीडियो देखने पर पता चलेगा कि नीरज ने उनके खिलाफ कैसे-कैसे बयान दिए थे।

अनंत सिंह ने याद दिलाया, “नीरज ने मुझे ‘अपराधी’ बताकर वोट मांगने से इनकार कर दिया था। इसी व्यक्तिगत नाराजगी के कारण मैंने निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।”

अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके घर पर एके-47 रखवाकर नीरज कुमार ने ही उन्हें जेल भिजवाया था। हालांकि, यह अनंत सिंह का व्यक्तिगत आरोप है और स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं होती है। इस आरोप की सच्चाई साबित करने के लिए अनंत सिंह ने नीरज कुमार को नार्को टेस्ट कराने की खुली चुनौती भी दे डाली है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में स्वच्छता का महाभियान शुरू - 'जब स्वच्छ होगी नदी, तभी सुरक्षित होगा कल'! 2 अक्टूबर तक चलेगा ये बड़ा कार्यक्रम |जानिए - फ़ीचर

JDU के लिए बढ़ी चुनौती

अनंत सिंह ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए यह भी कहा कि वह बिना सिंबल के निर्दलीय भी चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने नीरज कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपना पूरा जोर लगा लें और चुनाव जीतकर दिखाएं।

जेडीयू आलाकमान की तरफ से इन दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन इस नई बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि पटना स्नातक सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और व्यक्तिगत हो गया है। पार्टी के लिए यह आंतरिक कलह चुनाव से पहले एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा आरोप! राहुल गांधी बोले- ‘BJP और EC मिलकर विपक्ष को खत्म कर रहे, TMC के साथ भी यही हुआ’

Rahul Gandhi TMC: राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर विपक्ष को कमजोर करने और EC पर सं#RahulGandhi,#TMCSymbolRow,#ElectionCommission

बिहार के राजस्व विभाग में हड़कंप! CO सस्पेंड – 3 भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज – बड़ा एक्शन, जानें क्या हुआ

Bihar Revenue Department: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर तीन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है, ज#BiharRevenue,#CorruptionAction,#DilipJaiswal

दरभंगा में पुलिस टीम पर खतरनाक हमला! ASI घायल, आरोपी ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग, SDPO का बड़ा ऐलान

Darbhanga Police Attack: दरभंगा के मनीगाछी में शराबबंदी के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। पथराव में ASI राजेश सिंह घायल हो गए, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। आरोपी अजय पासवा#DarbhangaNews,#BiharPolice,#Manigachhi

Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में क्रूर वारदात! मजदूर की हत्या, दोनों आंखें बेरहमी से फोड़ी फिर गायब हुए पत्नी और बच्चे

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक उपेंद्र पासवान की दोनों आंखें फोड़ी गई थीं। हत्या के बाद से उनकी पत्नी और द#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery