Bihar Weather बिहार के आसमान पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ एक्टिव | दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी -अगले 4 दिन आफत! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
Bihar Weather: मानसून की विदाई के बीच बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले चार दिनों तक तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
Bihar Weather बिहार के आसमान पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ एक्टिव | दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी -अगले 4 दिन आफत! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
Bihar Weather बिहार के आसमान पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ एक्टिव | दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी -अगले 4 दिन आफत! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी।
बिहार से मानसून की विदाई के बीच मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पूर्वोत्तर बिहार से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।
9 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। आंकड़ों के अनुसार, मधुबनी में सर्वाधिक 65.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
आज मंगलवार को दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना जताई गई है. सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी मौसम सक्रिय रह सकता है. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और कहीं-कहीं वज्रपात का खतरा है.
- Advertisement -
Bihar Weather: मानसून की विदाई के ठीक पहले बिहार में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 9 अक्टूबर तक प्रभावी
रहेगी, जिसके चलते आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में बारिश के आसार हैं. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक 9 अक्टूबर तक बिहार में गरज-चमक से जुड़ी गतिविधियां बनी रह सकती हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। मधुबनी जिले में एक-दो स्थानों पर विशेष रूप से भारी वर्षा हुई, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की फुल्की बारिश देखने को मिली। वहीं, तापमान की बात करें तो राजगीर में अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का एहसास बरकरार रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा वर्तमान में सुपौल और रांची से होकर गुजर रही है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण और निचले स्तरों में बने ट्रफ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
अगले 4 दिनों तक बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 9 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बादलों की गरज के साथ बारिश होने और वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल संभावना है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है और खुले में काम करने वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आम जनता को खुले में न रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
किन जिलों में हुई कितनी बारिश?
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। आंकड़ों के अनुसार, मधुबनी में सर्वाधिक 65.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, छौड़ाही में 47.6 मिमी और मोतिहारी में 44.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की तीव्रता भिन्न रही है।
इस अलर्ट के मद्देनजर, प्रशासन और आम जनता दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर वज्रपात की घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आगामी दिनों में मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखें और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
Motihari Murder: बिहार के मोतिहारी में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर से बुलाकर उस पर 24 बार चाकू से वार किए गए। पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई और जांच शुरू की है।
#MotihariMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation
Benipur News: दरभंगा के बेनीपुर में पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की है। अपहरण के एक आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया, वहीं 10.8 लीटर शराब के साथ धंधेबाज देवेंद्र यादव भी प
#BenipurNews,#DarbhangaCrime,#BiharPolice
Darbhanga News: दरभंगा के मयंक झा ने इंडोनेशिया में MMA फाइट नाइट जीतकर देश का नाम रोशन किया। राज दरभंगा ने उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया, जहां मिथिला की गौरव
#DarbhangaNews,#MayankJhaMMA,#RajDarbhanga
Darbhanga Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बड़ी खबर! 09 अक्टूबर 2026 को जिला नियोजनालय SFO के 50 पदों पर मेगा जॉब कैम्प आयोजित कर रहा है। Svatantra Microfin Pvt. Ltd. 10वीं, 12वी
#DarbhangaJob,#BiharEmployment,#JobCamp
You must be logged in to post a comment.