spot_img

बिहार में ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार! बक्सर पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की ब्राउन शुगर, 5 तस्करों का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

Bihar Drug Bust: बक्सर पुलिस ने नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को दबोचा है। इस कार्रवाई से पूर्वी चंपारण और भोजपुर तक फैले नशे के अंतर-जिला नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Drug Bust: नशे के कारोबार के खिलाफ बिहार में बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 1 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली 490 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस कार्रवाई में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

- Advertisement -

डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल डेरा पोखरा के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और पांच संदिग्ध तस्करों को धर दबोचा।

- Advertisement -

अंतर-जिला फैला था नशे का नेटवर्क, चंपारण तक जुड़े तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बक्सर जिले के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज निवासी समीर शेख, चिलहरी निवासी सूर्यकांत पांडे के रूप में हुई है। इनके अलावा भोजपुर जिले के फुहा निवासी मंजय कुमार पासवान और पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर निवासी कुमार गौरव भी पकड़े गए हैं।

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया, ‘शुरुआती जांच में यह मामला महज स्थानीय स्तर पर नशे की खरीद-बिक्री का नहीं, बल्कि अंतर जिला स्तर पर सक्रिय संगठित गिरोह से जुड़ा दिखाई दे रहा है।’

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों में पूर्वी चंपारण और भोजपुर के तस्करों का शामिल होना यह साफ करता है कि बक्सर से लेकर चंपारण तक नशे की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। बक्सर पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -केवटी के लोगों के लिए बुरी खबर! 1 अगस्त को 3 घंटे बत्ती गुल, जानिए पूरा मामला

जांच में मोबाइल-GPS खंगाल रही पुलिस, सिंडिकेट ध्वस्त करने का दावा

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि पुलिस अब ब्राउन शुगर के स्रोत से लेकर इसकी आपूर्ति और बिक्री तक की पूरी श्रृंखला का पता लगाने में जुटी है। इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया, ‘इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सभी तस्करों और उनके संरक्षकों को गिरफ्तार किया जाएगा।’

पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइलों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही कार के नंबर और उसमें लगे GPS के आधार पर भी रूट ट्रैक किया जा रहा है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इस गिरोह से जुड़े और भी लोग हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  किसानों को धोखा! बिहार में मिले 162 नकली बीज, अब कंपनियों पर होगी कड़ी कार्रवाई | कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन

बक्सर पुलिस की लगातार कार्रवाई, पहले भी पकड़ा गया था कुख्यात तस्कर

नया भोजपुर थाना पुलिस की यह कार्रवाई हाल के दिनों में नशीले पदार्थों के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता है। पिछले महीने भी पुलिस ने असम के कुख्यात तस्कर प्रेम पंडित को 480 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर सिमरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुडी से एक अन्य तस्कर को भी पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic Police बिहार में अब पुलिसकर्मी नहीं कर पाएंगे आपकी गाड़ी की चेकिंग | जान लें ये नया नियम! ADG सुधांशु कुमार का सख्त आदेश

बक्सर पुलिस की लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से जिले में सक्रिय नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एसडीपीओ ने आश्वस्त किया कि नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशे की खरीद-बिक्री या तस्करी की कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में राजनीतिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने दबोचा अपराधगर्द, कबूला जुर्म! | पढ़िए – भाकपा माले नेता की हत्या और पुलिस एक्शन

Madhubani Crime News: मधुबनी में भाकपा माले नेता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रहिका थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मुख्य आरोपी गुड्डु कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गय#MadhubaniCrimeNews,#BiharPolice,#CPIMLMurder

Madhubani Murder मधुबनी में टेंट कर्मी की खौफनाक हत्या! पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दो हत्यारे, जानें कैसे सुलझी गुत्थी

Madhubani Murder: मधुबनी में टेंट कर्मी रूपेश पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरलाखी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#MurderSolved

एंटी-स्नेक वेनम नहीं था! मधुबनी में 5 साल के बच्चे की सर्पदंश से मौत, अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, जानें क्या हुआ

Madhubani Hospital News: मधुबनी के जयनगर अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार रात एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि सर्पदंश के बाद अस्पताल में बच्चे को एंट#MadhubaniNews,#JainagarHospital,#BiharHealth

Araria News अररिया में लापता 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत! पानी के गड्ढे में मिली लाश, हत्या की आशंका?

Araria News: अररिया में एक चार साल के बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी है।#ArariaNews,#ChildDeath,#BiharCrime