Bankipur By-election बांकीपुर में RJD-PK का ‘सीक्रेट प्लान’? BJP के सनसनीखेज दावे ! बिहार की सियासत में भूचाल | पढ़िए – RJD एजेंट दे रहे थे PK को वोट… ? पढ़िए विस्तार से
: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सनसनीखेज दावा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि बांकीपुर चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ यानी गुपचुप समझौता हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने इस कथित गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर दोनों को घेरा है। पूरे चुनाव भर में प्रशांत किशोर ने एक बार भी राजद का नाम नहीं लिया, जबकि पहले वे घूम-घूमकर तेजस्वी को कोसते थे।






– भाजपा प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा- Advertisement -
-सोचिए, कितनी साइलेंट अंडरस्टैंडिंग थी। ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। सबने देखा, माननीय ‘प्रखर कुटिल’ जी नियमों के विरुद्ध गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे थे और हर बूथ पर अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। इनका पूरा प्रयास था कि किसी तरह हिंसा भड़क जाए, ताकि उन्हें और राजनीतिक माइलेज मिल सके।क्योंकि हार सामने दिख रही थी, इसलिए प्रशासन पर आरोप लगाने की भूमिका पहले से तैयार कर रहे थे।चुनाव से पहले ही अराजकता फैलाने की पूरी प्लानिंग की गई थी। जनसुराज के 8–9 हजार कथित कार्यकर्ता बांकीपुर में डेरा डाले हुए थे। जंगलराज के जितने भी अराजक तत्व थे, वे सभी सक्रिय थे। हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी प्रलोभन देने की कोशिश की गई, लेकिन हमारे कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए।
बूथ पर RJD एजेंट दे रहे थे PK को वोट डालने की सलाह: BJP
शुक्रवार को पटना में भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अजय आलोक ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान बांकीपुर के बूथों पर RJD के पोलिंग एजेंट खुलेआम अपने कार्यकर्ताओं से दूसरे प्रत्याशी, यानी प्रशांत किशोर को वोट डालने की बात कह रहे थे। आलोक ने इस स्थिति की तुलना दिल्ली और पश्चिम बंगाल के पिछले चुनावों से की, जहां कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी को वोट ट्रांसफर किए थे, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस को 15 साल तक सत्ता से बाहर रहना पड़ा।
अजय आलोक ने दावा किया, “आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को बूथ पर दूसरे प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) को वोट करने को कहा। जिस तरह वामपंथियों ने वामपंथियों को हटाने के लिए कांग्रेस ने सारा वोट 2012 में ममता बनर्जी को शिफ्ट कर दिया था। दिल्ली के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को अपना वोट शिफ्ट किया। नतीजा हुआ कि कांग्रेस पिछले 15 साल से ना दिल्ली और ना ही बंगाल में है। उसी तरह का नजारा कल बांकीपुर में देखा गया।”
तेजस्वी ने सिर्फ मोदी और सम्राट चौधरी को घेरा, PK का नाम नहीं लिया
भाजपा प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कथित युवराज पूरे चुनाव प्रचार से गायब रहे और अंतिम दो दिनों में अचानक प्रकट हुए। उन्होंने इस दौरान एक बार भी प्रशांत किशोर या जन सुराज पार्टी का नाम नहीं लिया, बल्कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर ही हमला बोलते रहे।
प्रशांत किशोर ने भी RJD का नाम तक नहीं लिया: भाजपा
अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया कि जब प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा शुरू की थी, तब वे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर खूब हमला बोलते थे। लेकिन, बांकीपुर के प्रचार अभियान में उन्होंने RJD का नाम तक नहीं लिया। आलोक ने चेतावनी दी कि जो पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खोती है, उसका वजूद मिट जाता है, और RJD भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।
बांकीपुर में आरजेडी और जन सुराज के ‘सीक्रेट गठजोड़’ के बावजूद जनता भाजपा और एनडीए के साथ है।
बांकीपुर की जनता जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की राजनीति के साथ है, इसलिए फिर से कमल की प्रचंड जीत तय है।
बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, 3 अगस्त को आएगा नतीजा
पटना शहर की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को, RJD ने रेखा गुप्ता को और जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर खुद मैदान में थे। कुल 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। गुरुवार को हुए मतदान में केवल 34.30 प्रतिशत वोट पड़े, जो इस सीट पर अब तक का सबसे कम मतदान प्रतिशत है। बांकीपुर का अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला 3 अगस्त को मतगणना के बाद होगा।








