spot_img

रोहतास में CBI का बड़ा एक्शन!बिक्रमगंज के रिश्वतखोर रेलवे अधिकारी भोला शंकर सरकारी आवास से गिरफ्तार | पढ़िए – इनवर्टर सेट, बैट्री और ₹7 हजार की रिश्वत

Rohtas CBI Arrest: बिक्रमगंज में पदस्थ सहायक मंडल अभियंता भोला शंकर कुमार पर बकाया राशि जारी करने के बदले इनवर्टर सेट, बैटरी और 7 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। सीबीआई की टीम ने सरकारी आवास पर छापा मारकर कार्रवाई की।

spot_img
- Advertisement -

Rohtas CBI Arrest: बिहार के रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिक्रमगंज रेलवे में तैनात सहायक मंडल अभियंता (ADEN) भोला शंकर कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात सीबीआई की टीम ने रेलवे कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

रेलवे अधिकारी भोला शंकर कुमार पर एक ठेकेदार से बकाया राशि जारी करने के एवज में इनवर्टर सेट, बैट्री और 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था। सीबीआई की पटना भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।

- Advertisement -

बकाया भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत

इस मामले की शुरुआत 29 जुलाई 2026 को हुई थी, जब सीबीआई की पटना भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत बिक्रमगंज (ईस्ट) में पदस्थ सहायक मंडल अभियंता भोला शंकर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत में स्पष्ट आरोप था कि अधिकारी ने एक ठेकेदार संस्था की बकाया जमा राशि जारी करने के लिए अनुचित रिश्वत की मांग की थी।

- Advertisement -

शिकायतकर्ता राकेश कुमार पांडेय ने सीबीआई को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया के निवासी हैं और अपनी पत्नी नंदनी पांडेय की फर्म ‘मैसर्स सुरभि एंटरप्राइजेज’ का संचालन करते हैं। इस फर्म को आरा से सासाराम के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे बाउंड्री मरम्मत का ठेका मिला था। जनवरी 2026 में यह निर्माण कार्य पूरा हो गया था और विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी जारी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद फर्म की बकाया जमा राशि जारी नहीं की जा रही थी।

बकाया राशि जारी करने के लिए रेलवे अधिकारी लगातार इनवर्टर सेट, बैट्री और नकद राशि की मांग कर रहे थे। ठेकेदार की ईमेल शिकायत के बाद सीबीआई हरकत में आई।

ईमेल शिकायत के बाद सीबीआई ने की पुष्टि

ठेकेदार राकेश कुमार पांडेय ने 28 जुलाई 2026 को ईमेल के जरिए सीबीआई पटना से शिकायत की। शिकायत मिलते ही एजेंसी ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सीबीआई के उप-निरीक्षक सिया राम मीणा ने 29 जुलाई को शिकायत का सत्यापन किया। जांच में यह पुष्टि हुई कि आरोपी अधिकारी ने बकाया राशि जारी करने के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की बात स्वीकार की थी। आरोपों की पुष्टि होते ही सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सहायक मंडल अभियंता भोला शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच जारी, निरीक्षक संजीव कुमार को जिम्मेदारी

सीबीआई ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को सौंप दी है। अब एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि क्या आरोपी अधिकारी ने पहले भी इसी तरह रिश्वत लेकर किसी अन्य ठेकेदार का भुगतान रोका था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे इस तरह के भ्रष्टाचार पर और शिकंजा कसा जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jammu Kashmir Terror Attack दहशत! पहलगाम हमले जैसा कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछा, धर्म देखा और फिर बरसाईं हिंदू मजदूरों पर गोलियां,...

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर दो हिंदू प्रवासी मजदूरों पर गोली चला दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।#JammuKashmirTerrorAttack,#KulgamAttack,#MigrantWorkers

Bihar Science City पटना साइंस सिटी पहुंचे नीतीश कुमार: जानें बिहार में विज्ञान के लिए क्या है उनका विजन!| वैज्ञानिक सोच को ...

Nitish Kumar Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को विज्ञान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे#NitishKumar,#BiharScience,#PatnaNews

बिहार में CM सम्राट की ‘सहयोग शिविर’ से क्रांति! 5 लाख से ज्यादा लोगों की समस्याएं तुरंत सुलझीं |सरकार ने जारी किए आंकड़े

Bihar Sahyog Camp: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'सहयोग शिविर' अभियान ने लाखों लोगों को राहत दी है। सिर्फ दो महीने में 5.33 लाख से अधिक समस्याओं का समाधान किया गया।#BiharNews,#SamratChoudhary,#SahyogCamp

Bankipur By-election बांकीपुर में RJD-PK का ‘सीक्रेट प्लान’? BJP के सनसनीखेज दावे ! बिहार की सियासत में भूचाल | पढ़िए – RJD एजेंट दे...

Bankipur By-election: बांकीपुर उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दावा किया है। पार्टी ने RJD और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक#BankipurByElection,#BiharPolitics,#BJPvsRJD