बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खबर! नितिन नवीन ने दिए 6.35 लाख, बिहार सरकार का ये है ‘मास्टर प्लान’
Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बीजेपी नेता नितिन नवीन ने तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। सरकार ने 550 करोड़ से अधिक की सहायता राशि जारी की है, साथ ही राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और पशु चारे की व्यवस्था भी की है।
Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बीजेपी नेता नितिन नवीन ने अपनी तीन महीने की सैलरी बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 6.35 लाख रुपये की राशि सौंपी है। इस मुश्किल घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
नितिन नवीन ने कहा, ‘बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह काम कर रही है। इस मुश्किल समय में वह बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।’
बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सरकार की ओर से 7,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा चुकी है। इसके साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत शिविर बनाए गए हैं। लोगों के भोजन के लिए सामुदायिक रसोई और तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें लगातार काम कर रही हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ के कारण प्रभावित हुए पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। सरकार राहत और बचाव कार्यों पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।
किसानों के नुकसान का आकलन, केंद्र-राज्य मिलकर कर रहे काम
बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एक बार नुकसान की पूरी जानकारी मिलते ही, प्रभावित किसानों को आवश्यक मदद देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की है। उन्होंने वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
नितिन नवीन ने बताया, ‘केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है। इस संकट में बिहार के प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।’
यह दिखाता है कि केंद्र और राज्य सरकार, दोनों मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से निपटने और प्रभावितों को सहारा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में राहत कार्यों में और तेजी लाने की योजना है ताकि सामान्य जनजीवन जल्द से जल्द पटरी पर लौट सके।
Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine
FSSAI Nestle Action: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया लिमिटेड के दो शिशु आहार उत्पादों 'नैन एक्सेला प्रो स्टेज एक' और 'लैक्टोजन प्रो एक' के खिलाफ बड़ी#FSSAIAction,#NestleIndia,#BabyFoodSafety
Khagaria Crime News: खगड़िया में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हुआ। शादी के दबाव पर प्रेमी ने प्रेमिका को होटल के कमरे में आग लगा दी। जलती हुई युवती ने भाग रहे प्रेमी को पकड़ लिया, जिस#KhagariaCrime,#BiharNews,#LoveAffairTragedy
Bihar Birth Death Certificate: बिहार में 1 अक्टूबर 2026 से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए कानून के तहत, देरी से पंजीकरण कराने पर जिलाधिकारी या न्यायिक#BiharBirthDeathCertificate,#NewRules2026,#RegistrationAmendment