बड़ी खबर: अब बिहार के ग्रामीण इलाकों में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, भूमिहीनों को मिलेंगे 1 लाख!
Bihar Rural Development: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 'वीबी-जी राम जी कार्यक्रम' के नए प्रावधानों पर जोर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आएगी और भूमिहीन गरीबों को अपना आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीदने में एक लाख रुपये की मदद मिलेगी।
Bihar Rural Development:बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने ‘वीबी-जी राम जी कार्यक्रम’ के तहत कई नए प्रावधानों की घोषणा की है, जिनका सीधा लाभ ग्रामीण आबादी को मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर समय-सीमा में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने पर जुर्माने का भी प्रावधान लागू हो सके।
ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि ‘वीबी-जी राम जी कार्यक्रम’ राज्य के आर्थिक विकास को गति देगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि ‘वीबी-जी राम जी कार्यक्रम’ के नए प्रावधानों के तहत अब अकुशल कामगारों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना ग्रामीण इलाकों में मौसम आधारित कार्यों, पार्कों के निर्माण, किसानों के लिए हाट एवं विपणन केंद्रों, कच्ची ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलिया, युवाओं के लिए खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र और पशु, मुर्गी, बकरी एवं सूअर शेड के निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने जीविका दीदियों के उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर हाट और बाजार निर्धारित करने की बात भी कही।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आने वाले भूमिहीन लाभार्थियों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की गई है। मंत्री ने निर्देश दिया कि आवास के पात्र 11 हजार भूमिहीन लाभार्थियों को 15 से 30 दिनों के भीतर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना के तहत उन्हें जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे गरीब भूमिहीन परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो सकेगा।
मंत्री श्रवण कुमार ने पुराने सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में ‘वीबी-जी राम जी योजना’ को लेकर आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी उप विकास आयुक्त, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम और ‘वीबी-जी राम जी’ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों को 1 जुलाई से नए कलेवर के साथ शुरू हुई इस रोजगार सृजन योजना के क्रियान्वयन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीण निर्धन बच्चों के लिए लाइब्रेरी भवनों के निर्माण पर भी बल दिया और बायोगैस संयोजनों में आ रही शिथिलता को दूर करने तथा निजी भागीदारी को बढ़ावा देकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बिहार को वर्ष 2016 से अब तक केंद्र सरकार से लगभग 49 लाख 16 हजार आवासों का लक्ष्य मिला है। इनमें से लगभग 43 लाख आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 6 लाख आवासों को पूर्ण करने का प्रयास तेजी से जारी है। इन नए प्रावधानों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही गरीबों के आवास और रोजगार की समस्या का समाधान भी होगा।
Patna Crime News: पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर धक्का दे दिया गया। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर#PatnaCrimeNews,#BiharTrainIncident,#PhulwariSharif
Bihar Weather Alert: बिहार में IMD ने आज 20 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी बारिश, वज्#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#IMDAlert
Bihar Daroga Exam: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की EOU जांच तेज, CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पूर्णिया और गया के केंद्रों पर सवाल, टॉप-20 केंद्रों की लिस#BiharDarogaExam,#EOUInvestigation,#BPSSC
Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 'यात्री सेवा अभियान 2026' चलेगा। इस दौरान यात्रियों को विशेष सहायता, मनोरंजन, स्वास्थ्य जांच और सांस्कृतिक अनुभव जैस#PatnaAirport,#YatriSevaAbhiyan,#BiharNews