spot_img

शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा!बिहार STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख घोषित, जानें कब से कर सकेंगे- और क्या है योग्यता

Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानिए कब से कर पाएंगे अप्लाई।

spot_img
- Advertisement -

Bihar STET 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बहुप्रतीक्षित बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के आवेदन की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस एम ने पुष्टि की है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

जानें कब से कर सकेंगे आवेदन और क्या है योग्यता

बीएसईबी (BSEB) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Bihar STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे। हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख और परीक्षा की विस्तृत तिथियों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इन सभी जानकारियों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी: पेपर 1 माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए - किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों रुका रेल यातायात
  • पेपर 1 (माध्यमिक स्तर): संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड या बोर्ड द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताएं।
  • पेपर 2 (उच्च माध्यमिक स्तर): संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य आवश्यक योग्यताएं।
यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में 'दो फाड़', क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा - ' प्रतिबंध ' संभव नहीं | इसने कहा - ' आंकड़ों की बाजीगरी '

विभिन्न विषयों के लिए योग्यता मानदंड में अंतर हो सकता है, इसलिए विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद विषयवार योग्यता की जांच करना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

आयु सीमा और महत्वपूर्ण निर्देश

STET 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस एम के अनुसार, एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी।

फिलहाल, बोर्ड ने केवल आवेदन शुरू होने की तारीख की घोषणा की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें। इस नोटिफिकेशन में आवेदन की आखिरी तारीख, फीस का विवरण, विषयवार योग्यताएं, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां स्पष्ट होंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केवटी में ‘शराब’ का नशा पड़ा भारी! हंगामा करते 4 लोग दबोचे गए, सीधे पहुंचे जेल

Keoti Liquor Ban Arrest: केवटी थाना क्षेत्र के रही टोल रजौंड़ा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनिय#KeotiNews,#BiharLiquorBan,#MadhubaniPolice

Bihar Politics तेजस्वी के मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान: ‘एक सीट कम मिलती तो नेता प्रतिपक्ष नहीं होते’ | पढ़िए -सियासत...

Bihar Politics: बिहार में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक सीट कम मिलती तो नेता प्#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#ShrawanKumar

छपरा के न्यायिक प्रशासन को मिली बड़ी राहत, नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह ने संभाला कार्यभार!

Chhapra Judicial News: छपरा व्यवहार न्यायालय को नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिल गया है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर अनंत सिंह ने पदभार संभाला, जिससे न्यायिक प्रशासन में रिक्त#ChhapraJudicialNews,#AnantSinghJudge,#SaranCourtUpdate

Online Cab Booking अब Ola-Uber में नहीं देना होगा एडवांस टिप! सरकार ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, जानें पूरा नियम

Online Cab Booking: कैब बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने ओला, उबर, रैपिडो जैसे एग्रीगेटर्स को राइड पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने या उसका विकल्प द#OnlineCabBooking,#CabAggregators,#PassengerRights