BPSC 70th Exam सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Patna और राज्यभर में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी और डिजिटल पेट्रोलिंग
परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए EOU का सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट सक्रिय कर दिया गया है। प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर लगातार डिजिटल पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर से सख्ती से निपटने के लिए EOU की डिजिटल पेट्रोलिंग टीम को विशेष निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से सभी जिलों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी संदेहास्पद या भ्रामक संदेश को आगे फारवर्ड न करें। प्रशासन की यह पहल परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए की गई है।







