बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में JDU ने नया सियासी दांव चला है। क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय को JDU ने राजनीतिक सलाहकार बनाया है। अक्टूबर 2024 में पार्टी में शामिल हुए प्रणव पांडेय की अब रणनीतिक टीम में एंट्री से जदयू की नीति निर्धारण में उनकी अहम भूमिका होगी।
सक्रिय राजनीति में आए प्रणव अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
पार्टी की रणनीति में मजबूती के साथ नीतीश कुमार की नीतियों और छवि से प्रभावित होकर दोबारा सक्रिय राजनीति में आए प्रणव अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है लेकिन पूछने पर जवाब सुनिए – पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा।
जेडीयू की रणनीतिक टीम में मिली जगह
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Election 2025) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जेडीयू की रणनीतिक टीम में मिली जगह
4 मई 2025 को प्रणव पांडेय को JDU का राजनीतिक सलाहकार (Political Advisor) नियुक्त किया गया। वे अक्टूबर 2024 में पार्टी से जुड़े थे, और अब उन्हें नीति निर्धारण टीम में शामिल किया गया है। यह नियुक्ति चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर लौटे
प्रणव पांडेय ने मीडिया से कहा, “नीतीश कुमार की साफ-सुथरी छवि और जनहित में बनाई गई योजनाओं ने मुझे प्रभावित किया। उन्होंने आगे कहा कि वे पार्टी के साथ फिर से सक्रिय भूमिका में काम करने को तैयार हैं।
क्या लड़ेंगे 2025 का चुनाव?
जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा: “पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।“ईशान किशन के प्रचार में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा—”अगर ईशान क्रिकेट से फ्री हुआ तो वह जरूर प्रचार में हिस्सा लेगा।“







