spot_img

बिहार के 19 जिलों में गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, 45 डिग्री का टॉचर्र, शिक्षा मंत्री ने कहा-जरूरत पड़ी तो बंद किए जाएंगे विद्यालय

spot_img
- Advertisement -

बिहार में एक से दो दिन में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। राज्य के अधिकांश जिले लू की चपेट में हैं। दक्षिण बिहार में गर्मी अत्यधिक है। मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पटना में मंगलवार को तापमान 41.25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिहार में लगातार पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है। गर्म और शुष्क पश्चिमी हवा के प्रभाव से पूरा राज्य तप रहा है। जहां हवा का प्रभाव अधिक है, वहां रेगिस्तान जैसी गर्मी है।

- Advertisement -

राज्य में चल रहे गर्म हवा और बढ़ते तापमान को देखते हुए जहां डीएम ने राज्य के सभी स्कूलों के समय को घटा दिया है वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जल्द ही स्कूलों को बंद भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी वारदात, 72 घंटे बाद भी हत्यारे खुले घूम रहे! पुलिस पर भड़के लोग

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार का मकसद नहीं है कि विद्यालय को बंद किया जाए लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से हम समझौता भी नहीं कर सकते। पूरे बिहार में हीट वेव के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। ऐसे में जो जरूरी होगा उसके हिसाब से सरकार आगे फैसला लेगी।

जानकारी के अनुसार, पटना सहित बिहार के सभी जिलों में इन दिनों चल रही गर्म हवाओं से लोग खासे परेशान है। लू के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों का समय लगातार घटाया जा रहा है। पटना डीएम ने बुधवार से बच्चों की स्कूल के समय में बदलाव किया है । अब पौने 11 बजे तक ही स्कूल खुलेंगे। इससे पूर्व स्कूलों को 11:30 तक खोलने का निर्देश दिया गया था ।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों यानी 72 घंटे का अलर्ट किया है। जिन 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया प्रमुख हैं। इसमें बांका और जमुई में तो बड़ा खतरा बताया गया है। बक्सर और बांका के साथ जमुई में पारा 45 डिग्री के पार जाने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बिहार के 6, दक्षिण मध्य बिहार के 8 और दक्षिण पूर्व बिहार के 5 जिलों में गर्मी में खतरा बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने की मनाही की है।राज्य में 24 घंटे के दौरान कई जिलों में पारा 43 डिग्री पार हो गया है।

इसमें 14 जिले ऐसे हैं जो रेड जोन में हैं। रेड जोन वाले जिलों में आने वाले 72 घंटे में तापमान 45 डिग्री के पार होने का पूर्वानुमान है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि हीट वेव के कारण आम जन के साथ पशुओं को भी बड़ा खतरा है। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सावधान होना होगा, क्योंकि 72 घंटे में हालात और बिगड़ सकते हैं।

राजधानी में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ी संख्या
राजधानी पटना में गर्मी और हीट वेव से लोग बेहाल हैं, यहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी तापमान 41.25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म पछुआ हवा भी चल रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पटना के आईजीआईएमएस में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि सबसे ज्यादा मामले ब्रेन स्ट्रोक के देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, क्या JDU में होगी धमाकेदार वापसी? बिहार की सियासत में भूचाल! |पढ़िए - 'दुश्मन' और गेमचेंजर?

साथ ही कई ऐसे भी मरीज भी आ रहे हैं, जिन्हें लू लग गई है और तेज फीवर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर संस्थान के अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि फिलहाल जिस तरह का तापमान है, इसमें लोगों को दोपहर के समय में बाहर नहीं निकलना चाहिए।

ज्यादा जरूरत हो तभी बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। जिस तरह से गर्मी पड़ रही है लोगों को धूप में हल्के कपड़े पहनकर निकलना चाहिए साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। हल्का खाना खाना चाहिए और खाली पेट नहीं रहना चाहिए। इस समय ज्यादा से ज्यादा फ्रूट खाएं तो बेहतर है। सबसे ज्यादा फायदेमंद इस गर्मी में नारियल पानी होता है। इससे इंफेक्शन होने का भी खतरा नहीं रहता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी कार में सफर कर रहे हैं वो गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले ही अपना ऐसी बंद कर दें। जिससे कि जहां वह उतरे वहां के तापमान से उनको कोई असर नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने से लोगों को इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है, साथ ही ब्रेन स्ट्रोक होने का भी खतरा बढ़ता है। इसलिए जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है जरूरत है कि लोग इसको लेकर सचेत रहें और धूप में ज्यादा बाहर ना निकलें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis