spot_img

Bihar Education Department Action: लापरवाही बरतना पड़ गया DEO साहब को महंगा, जानिए आगे क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

Patna । बिहार शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रश्न पत्रों और परीक्षा सामग्री के सही जगह पर न मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमित कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है।

- Advertisement -

क्या हैं आरोप?

शिक्षा विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी द्वारा जारी संकल्प पत्र के अनुसार, अमित कुमार पर कई लापरवाहियों के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं:

- Advertisement -
  1. गोपनीय परीक्षा सामग्री (प्रश्न पत्र) को सुरक्षित ढंग से नहीं रखना।

    - Advertisement -
  2. ससमय प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए कर्मियों की नियुक्ति नहीं करना।

  3. निर्धारित स्थान (इन्डोर स्टेडियम, महेश्वरी एकेडमी, कटिहार) के बजाय बिना आदेश के विद्यालय परिसर में परीक्षा सामग्री रखना।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक, जल्दी करें

तीन महीने में पूरी होगी जांच

विभाग ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के तहत DEO अमित कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का संकल्प जारी किया है।

इस जांच की जिम्मेदारी निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव अनिल कुमार को सौंपी गई है। उन्हें तीन महीने के भीतर पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  मुझ पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां... रियलिटी शो से लौटते ही तेज प्रताप यादव के इस बयान ने क्यों मचाई हलचल?

क्या होगी आगे की कार्रवाई?

यदि जांच में दोष सिद्ध हुआ तो DEO अमित कुमार के खिलाफ निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षा विभाग की इस सख्ती से यह साफ है कि परीक्षा प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के इस तेजतर्रार IPS अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान, 10 अपराधियों को दिलाई थी उम्रकैद

Ashish Bharti Union Home Minister Medal: बिहार के आईपीएस अधिकारी आशीष भारती को 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 72 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा

Yo Yo Honey Singh पर बनी डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, खुलेंगे बड़े राज!

Yo Yo Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर यो Yo हनी सिंह की जिंदगी पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जानिए इसकी खास बातें।

सेना का कैप्टन बनकर हत्यारोपियों को छुड़ाने आया था ठग! बार-बार जगह बदलने पर हुआ शक, ऐसे खुला राज

Army impersonator: पीलीभीत जेल में बंद हत्यारोपियों को छुड़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आर्मी कैप्टन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पटना सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, AI वीडियो मामले में बिहार कांग्रेस को नोटिस

Delhi Police Bihar Congress: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटना के सदाकत आश्रम पहुंचकर छानबीन की। एआई वीडियो मामले में बिहार कांग्रेस से जुड़े अमित कुमार मंडल को नोटिस जारी किया गया है।