spot_img

सहेली के साथ निकली महिला सिपाही की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

पटना। मॉर्निंग वाक पर सहेली के साथ निकली एक महिला सिपाही की सोमवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि महिला सिपाही अपनी सहेली की साथ सुबह में मॉर्निंग वाक पर गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला सिपाही के सीने की हड्डी टूट गई। पोस्टमार्टम के दौरान उसके लिवर में भी फ्रैक्चर मिला है। महिला सिपाही का नाम प्रियंका कुमारी है।

- Advertisement -

25 साल की प्रियंका पूर्णिया के सिमरिया की मूल निवासी थी। महज दो महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी। बहू के एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद पीएमसीएच पहुंचे ससुर प्रेम प्रसाद सिंह के अनुसार सात जुलाई को ही प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले उनके बेटे सागर के साथ प्रियंका की शादी हुई थी। 2018 में वह बिहार पुलिस में सिपाही बनी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

राजापुर पुल के पास किराए पर कमरा लेकर अकेले रहती थी। आज सुबह अचानक एक नंबर से कॉल आया और इसके एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली। सुबह साढ़े पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थी।

तभी गेट नम्बर 24 के पास यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोग ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपनी गाड़ी से पीएमसीएच लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसके पुरी थाना की पुलिस मामले की जांच कर ही है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में मुखिया ने SP की गाड़ी के पास खुद को लगाई आग! मचा हड़कंप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents