सुपौल में दिनदहाड़े सड़क से अपहरण ! जबरन कार में बैठाया -वायरल वीडियो, फिर 12 घंटे में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!
Supaul Kidnapping: सुपौल पुलिस ने अररिया से अपहृत युवक जिशान खान को सुरक्षित बरामद किया। जांच में खुलासा हुआ कि पैसों के अवैध लेनदेन में खुद अगवा हुआ शख्स भी शामिल था।
Supaul Kidnapping: बिहार के सुपौल में दिनदहाड़े हुए अपहरण के एक वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। सड़क पर एक युवक को जबरन कार में डालकर ले जाते अपराधियों का खौफनाक मंजर देखकर हर कोई सकते में था।
भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड नंबर 15, एसएच- 91 के पास हुई अपहरण की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
▶️पुलिस ने अपहृत जिशान खान को सकुशल बरामद कर लिया है।
▶️मामले में पुलिस ने एक वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -
हालांकि, भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार को हुए इस सुपौल अपहरण कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवक जिशान खान को अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल रंग की चार पहिया गाड़ी से आए कुछ बदमाश मोटर साइकिल से जा रहे जिशान को पहले टक्कर मारते हैं। टक्कर लगते ही जिशान सड़क पर गिर जाता है।
इसके बाद कार से उतरे बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बिठाने लगते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण अपहरणकर्ताओं को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन अपराधी गोली चलाते हुए युवक को लेकर फरार हो जाते हैं।
सुपौल एसपी सरथ आरएस ने बताया, ‘सोमवार सुबह करीब दस बजे भीमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार अपराधियों ने जिशान खान का जबरन अपहरण कर लिया है। अपराधी जब उसे कार में बैठाने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की और जिशान को लेकर फरार हो गए।’
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसपी सरथ आरएस ने तत्काल एक्शन लिया। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम में छातापुर, ललितग्राम और प्रतापगंज के थानाध्यक्षों को शामिल किया गया। इसके अलावा, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चार-पांच अलग-अलग छापेमारी दल भी बनाए गए।
बिहार राजद ने सरकार को घेरा । लिखा -सुपौल में दिनदहाड़े दनादन गोलीबारी और युवक के अपहरण से सनसनी! बगले झाँकते रह गई @samrat4bjp की @bihar_police !! सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत कला गोविंदपुर पंचायत, जीवछपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक जीशान खान का अपहरण!
राजद ने लिखा -बिहार पुलिस को स्थानीय लोगों ने समय रहते ही सूचना दे दी थी कि अपहरणकर्ता छातापुर की तरफ गए हैं लेकिन बिहार पुलिस के कार्य प्रणाली में आपसी तालमेल का भारी अभाव, मुंह ताकते रह गई बिहार पुलिस!
इधर, जानकारी के अनुसार -जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अररिया जिले के नरपतगंज क्षेत्र के अपराधी भी इस घटना में शामिल थे। इसके बाद सुपौल पुलिस ने अररिया एसपी से समन्वय स्थापित किया और नरपतगंज व फुलकाहा पुलिस को भी अभियान में जोड़ा गया। वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहन की मूवमेंट के आधार पर पुलिस लगातार आगे बढ़ती रही।
लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को घटना में प्रयुक्त कार के फुलकाहा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसे तत्काल बरामद कर लिया गया। इसके बाद एसटीएफ को भी अभियान में शामिल किया गया। अररिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और आखिरकार जिशान को फुलकाहा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से सकुशल बरामद कर लिया।
एसपी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि अपहरण की वजह अवैध कारोबार और पैसों का लेनदेन है। पुलिस के अनुसार, जिशान खान भी आरोपियों के साथ मिलकर अवैध कारोबार में संलिप्त था। इसी लेनदेन को लेकर उसे अगवा किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार बताया गया है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती में 932 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या 33 हजार से अधिक हो गई है। BPSC TRE-4.0 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर
#BiharTeacherVacancy,#BPSC,#TRE4
Bihar Vigilance Raid: बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 79 लाख रुपये नकद, 48 महंगी घड़ियां और
#BiharVigilance,#PatnaADM,#CorruptionNews
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने चार उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव को फिर मौका मिला। निर्दलीय जी
#BiharMLCElection,#BiharBJP,#MLCCandidates
Darbhanga Graduate Constituency: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी ने रविंद्र कुमार यादव का टिकट वापस ले लिया। रविंद्र यादव ने पार्टी पर 5-7 करोड़ रुपये के बजट की मांग का आरोप
#BiharPolitics,#JanSurajParty,#DarbhangaNews
You must be logged in to post a comment.