spot_img

रामगढ़ में ‘मौत का NH-23’! बैंड- ताशा पार्टी के 7 कलाकारों की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की जान चली गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर NH-23 जाम कर दिया है, जिससे तनाव बढ़ गया है।

spot_img
- Advertisement -

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-23) पर बारलोंग के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े सदस्य सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 को जाम कर दिया। वे सड़क सुरक्षा के स्थायी उपायों की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

कोयला लदे ट्रक ने लील लीं सात जिंदगियां

पुलिस के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना तब हुई जब बलसगरा और मरांगमरचा गांव के बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे सवारी वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें बलसगरा के दो और मरांगमरचा के छह निवासी थे। रामगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन RTI का इंतजार! बिहार के 'जानकारी 2.0' पोर्टल पर 6 महीने बाद भी क्यों नहीं हो रहा काम?

रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया, ‘अस्पताल लाए गए आठ घायलों में से सात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।’

- Advertisement -

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े पिंटू ने जानकारी दी कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनकी औपचारिक शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार के शहरों को मिलेंगे 2900 करोड़, अब चमकेगी आपकी गली-मोहल्ले की तस्वीर, सम्राट चौधरी सरकार का ऐलान

ग्रामीणों का NH-23 जाम, सड़क सुरक्षा की मांग

इस भीषण रामगढ़ सड़क हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने NH-23 को जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और दुर्घटना-रोधी स्थायी उपाय करने की अपील की।

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आकर सवारी वाहन को टक्कर मारने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।’

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ अनूप रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics