back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar Politics News| बिहार है…खट भी होगा पट भी होगा…देखते रहिए….सब खटाखट होगा…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Politics News| ये बिहार की राजनीति है…यहां खट भी होगा पट भी होगा…देखते रहिए….सब खटाखट होगा…। वैसे, कल 29 जून है। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे।

Bihar Politics News| राजनीतिक पंडित कई कयास में हैं।

राजनीतिक पंडित कई कयास में हैं। कुछ पंडित अपने फेसबुक पर लिखते हैं, जदयू में नए नेताओं के प्रवेश का ऐलान होगा? कुछ इसमें परिवारवाद की इंट्री को भी अपने चश्मे से देख रहे हैं। पुत्र-भतीजे की बात हो रही है? सच्चाई कितनी है, बैठक के बाद खुद छनकर निकलेगा। लेकिन, बिहार और केंद्र में जदयू बीजेपी सरकार के आपसी खट और पट में खटाखट आरोप प्रत्यारोप का यूं चलना शुभ संकेत की शुरूआत नहीं है। जहां, पहले तेजस्वी की सुनते हैं…

Bihar Politics News| अश्विनी चौबे का बयान आता है। सीधा नीतीश कुमार को नकारते

पहले,भाजपा की ओर से सीट काटने से दु.खी पर चल रहे अश्विनी चौबे का बयान आता है। सीधा नीतीश कुमार को नकारते। खुद के बूते सरकार बनाने की बात। जहां, भाजपा को बिहार में नई सरकार का नेतृत्व करना चाहिए। उसे राजग सहयोगियों को साथ लेकर अकेले ही बहुमत प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। आयातित को साइड लगाने की बात। साथ में यह भी कहते कि नीतीश कुमार पहले भी हमारे साथ थे अभी भी है और भविष्य में भी रहेंगे। मगर, सरकार भाजपा की। अकेले ही बहुमत प्राप्त करने का हो प्रयास।

Bihar Politics News| मगर, उलट जवाब आया मंत्री मदन सहनी का

मगर, उलट जवाब आया मंत्री मदन सहनी का। वह भी दिल्ली में रहेंगे। जदयू की खास बैठक का हिस्सा बनेंगे। मगर जाते जाते इतना भर कहा, निश्चित तौर पर पार्टी के संगठन को लेकर कई निर्णय होंगे। इस निर्णय की चर्चा इस बैठक में होनी है। मगर, जाते जाते उन्होंने अश्विनी चौबे को लपेटे में ले लिया। जहां,अश्विनी चौबे ने कहा था 2025 का विधानसभा चुनाव बीजेपी को अपने नेतृत्व में लड़ना चाहिए। भाजपा का मुख्यमंत्री होना चाहिए। इस पर मदन सहनी ने कहा कि वह ना तो सांसद है ना मंत्री हैं। एक आदमी के कहने से कुछ नहीं होता है, पार्टी निर्णय लेती है ये सब बातें एनडीए गठबंधन के अंदर होती है, ऐसे बोलने से कोई फायदा नहीं है।

Bihar Politics News| भाजपा नेता संजय पासवान

वहीं, इस मुद्दे पर भाजपा के अपने ही नीतीश के साथ हैं। जहां,भाजपा नेता संजय पासवान कहते हैं,अगर नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कई बार यह बात कह चुके हैं कि बिहार विधान सभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी लड़ेगी।

Bihar Politics News| जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर

इधर,जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर का सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर अटैक होता है। बिन मांगें तेजस्वी को सलाह दे दी जाती है।उन्हें युवाओं को पार्टी से जोड़ने का तरीका बता दिया जाता है। साथ ही, सीडी रेशियो के बहाने नीतीश कुमार को अज्ञानी तक कह गया। कहा, जब हम नीतीश कुमार के काम-काज को देखें तो बड़ा दुख हुआ। सीडी रेशियो के बारे में नीतीश कुमार को भी इसकी जानकारी नहीं है।
नीतीश कुमार हों या बिहार के फाइनेंस मिनिस्टर उन्हें कभी आपने सुना नहीं होगा CD रेशियो पर बात करते। मुझे तो लगता है उन्हें मालूम भी नहीं होगा। ऐसे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जब मालूम ही नहीं होगा तब तक विकास होगा कैसे? मुझे निजी तौर पर लगता था कि राजनीति में आने की जरूरत ही क्या है? नीतीश कुमार को ही बढ़ाया जाए।

Bihar Politics News| आप देखिए लालटेन वाले लाठी में तेल पिला रहे हैं। कोई कह रहा है कि मोबाइल से दुनिया नष्ट होने वाली है।

प्रशांत किशोर ने कहा, एक दिन मुख्यमंत्री भाषण में बोल रहे थे कि मोबाइल का प्रयोग इतने युवा कर रहे हैं, इससे धरती एक दिन खत्म हो जाएगी। पूरी दुनिया में आज मोबाइल, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लाखों, करोड़ों जॉब पैदा किया जा रहा है। और हमलोगों के पढे़ लिखे इंजीनियर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मोबाइल, टेक्नोलॉजी से दुनिया बर्बाद नष्ट होने वाली है। आप देखिए लालटेन वाले लाठी में तेल पिला रहे हैं। कोई कह रहा है कि मोबाइल से दुनिया नष्ट होने वाली है। इन सबों को देख कर लगता है कि बिहार का दुर्दशा नहीं होगा तो क्या होगा। आज इन लोगों ने पूरे बिहार को मजदूर बनाने वाली फैक्ट्री बना दिया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें