spot_img

हरलाखी में हाई वोल्टेज से जले लोगों के घरेलू सामान, बदला नहीं गया धू-धू जला ट्रांसफार्मर, कह रहे लोग-जेई उठाते नहीं फोन, सड़क पर उपभोक्ता

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश ,जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक बिजली विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन,हाईवोल्टेज की चपेट में आने से ग्रामीणों का हुआ लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने विपरीत परिस्थिति में जेई पर फोन नहीं उठाने का लगाया आरोप, देशज टाइम्स फोटो: जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक प्रदर्शन करते ग्रामीण

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के हरसुवार गांव में बीते पांच दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक खड़े रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।स्थानीय युवा नेता प्रजापति झा,सोन कुमार झा,माधव झा, उदय झा,शिबू झा,ललन झा, कामदेव झा,लखनलाल झा, त्रिलोक झा,बद्री ठाकुर,सुनील ठाकुर, विश्वनाथ राउत, बिशेश्वर झा, श्रुतिनाथ झा, रबैर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News जापान में बिहार के स्टार पैरा तैराक ने किया शर्मसार! महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, बिना खेले लौटे घर | मधुबनी का है पूर्व विश्व No-1 पैरा तैराक शम्स आलम शेख

देवी व किरण देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पूर्व जर्जर केबल पिघलकर 11 केवी तार पर गिरा। जिससे गांव के सैंकड़ों घरों में हाई वोल्टेज सप्लाई हो गया।

हाई वोल्टेज की चपेट में आने से दर्जनों लोगों के एलसीडी, फ्रिज, पंखा व मोटर सहित लाखों के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उसी समय जोरदार आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। स्थानीय लाइनमैन की ओर से ट्रांसफॉर्मर की जांच कर विभाग को रिपोर्ट भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Shikshamitra Age Relaxation शिक्षामित्रों की 60 साल तक सरकारी नौकरी पक्की! शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान

लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर बदलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जेई को फोन करने पर उनका फोन व्यस्त मोड पर रहता है। किसी भी आम उपभोक्ता के फोन से जेई का फोन नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें:  UP Voter List यूपी में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का 'खेल' पकड़ा गया! चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूरे राज्य में जांच के आदेश | दो कर्मियों को हटाया - FIR

ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का निदान नहीं होने पर बिजली कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता रमण कुमार ने बताया कि समस्या के निदान की दिशा में पहल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दुर्गा विसर्जन में बड़ा खेल! दरभंगा में हथियार और 5 कारतूस के साथ दबोचे गए दो युवक, पुलिस भी रह गई हैरान

Darbhanga News: दरभंगा के धरमपुर में दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हथियार और पांच जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। लक्ष्मी सागर निवासी निशांत यादव और सुमन कुमा #DarbhangaNews,#BiharPolice,#DurgaVisarjan

दरभंगा में अजब हाल! दफ्तर से गायब मिले सभी अधिकारी, टेंडर का काम ठप, CCTV जांच की मांग

Darbhanga News: दरभंगा के भवन अंचल कार्यालय में बुधवार को सभी पदाधिकारी और तृतीय श्रेणी के कर्मचारी गायब मिले, जिससे निविदा का महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गया। एक नागरिक ने इस लापरव #DarbhangaNews,#BiharGovernment,#PublicGrievance

MLA को जनता चुनती है, तो MLC कौन बनाता है? बिहार चुनाव से पहले समझें इनका पूरा गणित!

Bihar MLC Election: बिहार में 23 अक्टूबर को विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होने हैं। जानिए MLA और MLC के चुनाव, कार्यकाल और अधिकारों में क्या है बड़ा अंतर, जो सीधे आपकी सरकार और र #BiharMLCElection,#MLAVsMLC,#BiharPolitics

दरभंगा वालों! 23 अक्टूबर को इतने घंटे बिजली रहेगी गुल, DMCH पावर सबस्टेशन से बड़ा अपडेट

Darbhanga Bijli Katoti: दरभंगा में 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। डीएमसीएच पावर सबस्टेशन के 11 केवी 4 नंबर फीडर के मेंटेनेंस के कारण यह #DarbhangaNews,#BiharBijli,#PowerCut