spot_img

Madhubani News | Harlakhi News | एनएच पर चावल कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, ₹50000 लूटकर फरार, कई राउंड फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News | एनएच पर चावल कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। करीब ₹50000 लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जहां वारदात हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल में एनएच सड़क पर बड़ी लूट की वारदात हुई है…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News |महिनाथपुर से रुपये लेकर आने के दौरान कारोबारी पर अपराधियों ने हमला बोल दिया

जहां बड़ी लूट में नाकाम रहे अपराधियों ने चावल कारोबारी को गोली मार दी है। महिनाथपुर से रुपये लेकर आने के दौरान कारोबारी पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक चार राउंड गोली चली। कारोबारी के कांख में अभी भी गोली फंसी है जहां मधुबनी के निजी अस्पताल में कारोबारी का इलाज चल रहा है। बाद में डिक्की से कैश निकाल लिए।

- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News | करीब ₹50000 डिक्की में रखा हुआ था, जिसे अपराधियों ने लूट लिया

जानकारी के अनुसार, करीब ₹50000 डिक्की में रखा हुआ था, जिसे अपराधियों ने लूट लिया। ऐसा बयान कारोबारी ने पुलिस को दिया है जहां बड़ी खबर हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल में एनएच 227 पर सोमवार की देर शाम एक चावल कारोबारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

Madhubani News | Harlakhi News | उमगांव कसेरा रोड में हीरा लाल यादव की चावल की दुकान है

घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। स्थानीय तौर पर पुलिस को भी घटना के सबंध में अभी पूरी जानकारी नहीं है। बहरहाल घायल चावल व्यापारी की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के ही सोठगांव निवासी हीरा लाल यादव के रूप में हुई है। उमगांव कसेरा रोड में उनकी चावल की दुकान है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?

Madhubani News | Harlakhi News | अपराधियों ने उनका पीछा किया और बेला टोल के पास ओवरटेक करके गोली मार दी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो महिनाथपुर से किसी कारोबारी के यहां से पैसे लेकर लौट रहे थे। जहां अपराधियों ने उनका पीछा किया और बेला टोल के पास ओवरटेक करके गोली मार दी। गोली व्यापारी के बांह में फंसी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मधुबनी के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकालने की प्रक्रिया अभी जारी है।

Madhubani News | Harlakhi News | परिजनों ने उन्हें तुरंत कलना के एक निजी अस्पताल इलाज ले गए जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया

घटनास्थल पर गोली लगते ही कारोबारी सड़क किनारे गिर गए। जानकारी मिलते ही उनके परिजनों ने उन्हें तुरंत कलना के एक निजी अस्पताल इलाज ले गए जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिसके बाद कारोबारी को परिजनों ने क्रिब्स होस्पिटल मधुबनी इलाज के लिए ले गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों

Madhubani News | Harlakhi News | शरीर में फंसी गोली को निकालने में डॉक्टर लगे हुए हैं

हालांकि इलाज से संतुष्ट नहीं रहने के कारण परिजनों ने उन्हें रहिका प्रखंड अंतर्गत सप्ता के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में शरीर में फंसी गोली को निकालने में डॉक्टर लगे हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुट गई थी । थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है अनुसंधान जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety