spot_img

KK Pathak News| Bihar Education Department News| लू से शिक्षक की मौत, केके पाठक समेत कई अधिकारियों पर परिवाद

पहले ठंड में छात्र की मौत पर बवाल। अब, गर्मी और लू से शिक्षक की मौत पर बवाल। यानि, केके पाठक के साथ सुर्खियां और विवाद...लगातार, ताबड़तोड़...एक साथ। चाहे मौसम कैसा भी हो...विवाद तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...

spot_img
- Advertisement -

KK Pathak News| Bihar Education Department News| लू से शिक्षक की मौत मामले में केके पाठक समेत कई अधिकारियों पर परिवाद दायर किया गया है। ऐसे में,ठंड और गर्मी दोनों से बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आईएएस केके पाठक जुड़ गए हैं जहां इस अधिकारी के साथ विवादों का भी उतना ही नाता है, जितना सुर्खियां इनके काम बंटोर रहे हैं। यही वजह है कि कभी ठंड में छात्र की मौत तो अब लू से शिक्षक की मौत पर हायतौबा मचा है।

- Advertisement -

KK Pathak News| मौत पर सीजेएम कोर्ट मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर

तो अब ताजा मामला गर्मी में लू लगने से शिक्षक की मौत का है जहां मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद मृत शिक्षक के रिश्तेदार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में दायर किया है।

- Advertisement -

KK Pathak News| इससे पहले जनवरी के अंत में भीषण ठंड से एक स्कूली छात्र की मौत हो चुकी है

जानकारी के अनुसार, इससे पहले जनवरी के अंत में भीषण ठंड में भी स्कूलों को खुलवाने के कारण चर्चा में केके पाठक आए थे। पटना समेत कई जिलों के डीएम ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया था। इसका केके पाठक ने विरोध किया। शिक्षा विभाग की ओर से चिट्ठी जारी करके स्कूल बंद के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद कई जिलों ने स्कूलों की छुट्टियां कैंसिल करके विद्यालय खोल दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Bus App पटना से दिल्ली-झारखंड जाना होगा आसान! सरकारी बसें अब मोबाइल पर दिखेंगी, घर बैठे टिकट बुक करें

KK Pathak News| इस मामले में पहले से ही है परिवाद

इसी बीच मुजफ्फरपुर में एक छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने केके पाठक, शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव और मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ परिवाद दायर कर दिया गया। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि राघोपुर मझौली के उत्क्रमित विद्यालय के छात्र 14 वर्षीय मो. कुर्बान की ठंड से मौत के लिए यही अधिकारी जवाबदेह हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304A के तहत परिवाद दायर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News अधूरा रह गया अंतिम संस्कार! भागलपुर में गरीबी की इंतहा| कफन और लकड़ियों के पैसे नहीं जुटा पाया | अधजले शव को दफना कर लौटा

KK Pathak News| अब ताजा मामला,प्रचंड गर्मी और लू का है। जहां, मुजफ्फरपुर जिले में

अब ताजा मामला,प्रचंड गर्मी और लू का है। जहां, मुजफ्फरपुर जिले में लू लगने से  शिक्षक पचपन साल के औराई प्रखंड के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी में 2014 से नियोजित इतिहास के शिक्षक डॉ.अविनाश कुमार अमर की मौत हो गई। इस मामले में अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, डीएम सहित तीन पदाधिकारियों पर मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवार दायर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  चर्चा नई है: NDA बचाने वाली नीलम देवी को JDU ने ही दिखाया बाहर का रास्ता | कहां घुस गए कॉक्रोच | अनंत सिंह पर तलवार के 4 प्वाइंट !

KK Pathak News| अपर मुख्य सचिव केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को आरोपी

शिक्षक अमर के रिश्तेदार परितोष कुमार ने प्रचंड गर्मी में भी राज्य के सभी स्कूल खोले जाने के आदेश को लेकर यह परिवाद दायर किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को आरोपित बनाया है।

KK Pathak News| गर्मी में भी प्रदेश के सभी स्कूल खोलने के आदेश हैं

परिवाद में परितोष कुमार ने कहा है उनके बड़े बहनोई अमर सिकंदरपुर स्थित अपने घर से बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले। वहां से 11:45 बजे शिक्षकों के साथ अपने घर जाने के लिए स्कूल से निकले। इस बीच तेज धूप के कारण उन्हें लू लगने से वह गिर गए। उन्हें उठाकर एसकेएमसीएच लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी मौत हो गई। ऐसा विभाग की गलत नीति और आदेश के कारण हुआ है जहां इस भीषण प्रचंड गर्मी में भी प्रदेश के सभी स्कूल खोलने के आदेश हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दरभंगा की शॉकिंग क्राइम | मासूम खेल रही पिस्तौल से ! दुर्गापूजा पंडाल में युवक ने सरेआम लहराई पिस्टल, बोला- ‘जान से...

Darbhanga Pistol: दरभंगा के हरीनगर में दुर्गा पूजा स्थल पर युवक ने सरेआम पिस्टल लहराई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे क्ष #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PistolWaving

Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी खेल: चाय गिरने पर चला चाकू, दो जख्मी, हमलावर मिट्ठू गिरफ्तार!

Darbhanga Alinagar Crime: दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में चाय गिरने जैसी मामूली बात पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में #DarbhangaNews,#BiharCrime,#AlinagarPolice

भागलपुर के सन्हौला में चोरों का पर्दाफाश! लाखों की नकदी और सोने के जेवर बरामद, 3 गिरफ्तार

Bhagalpur Theft Case: भागलपुर के सन्हौला में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। 1 लाख 8 हजार 500 रुपए नकद और लाखों के सोने के आभूषण बरामद किए गए। तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, #BhagalpurPolice,#SanhoulaTheft,#BiharCrime

Darbhanga News अचानक जाले थाना पहुंचे कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ! लंबित केस खंगाले, दिया सख्त आदेश!

Bihar Police: जाले थाना में कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ने लंबित कांडों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में दर्ज मामलों को जल्द निपटाने के सख्त निर्देश दिए, जिससे पुलि #BiharPolice,#JaleThana,#PoliceAction