spot_img

Madhubani News | Jaynagar के India-Nepal border पर भारी मात्रा में कपड़ों के साथ दो नेपाली तस्कर धराया

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Jaynagar के India-Nepal border पर भारी मात्रा में कपड़ों के साथ दो नेपाली तस्कर धराया है जहां जयनगर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने जयनगर के भारत-नेपाल सीमा चौकी उसराही इलाके से भारी मात्रा में कपड़े के सामानों के साथ दो नेपाली तस्करों को दबोचा है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani News | सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने चैक पोस्ट पर डयूटी के दौरान

जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने चैक पोस्ट पर डयूटी के दौरान अचानक सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार और अन्य जवानों के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 273(42) से लगभग 70मी भारतीय क्षेत्र में बाइक पर भारत से नेपाल ले जा रहे भारी मात्रा में कपड़े के सामानों के साथ दो तस्करों नेपाल धनुषा गांव गोथलोयालपुर के मोती लाल साह के 19 साल के पुत्र अमित कुमार साह और नेपाल धनुषा के ही मो. अनवर मंसूर के पुत्र 18 साल के पुत्र महबूल गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए कपड़े और गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय जयनगर के सपुर्द कर दिया गया है।

- Advertisement -


Madhubani News | भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल का लगातार अभियान

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट चंद्रशेखर द्वितीयकमान  के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।


Madhubani News | भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी

उन्होंनें बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है।अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। मकसद यही है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety