मई,7,2024
spot_img

#BegusaraiNews-हिंसक झड़प, 11 जख्मी,आक्रोशितों ने महिला समेत पुलिस को बनाया बंधक

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में दो पक्षों के बीच रविवार की सुबह  हिंसक झड़प में 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है। आक्रोशित लोगों ने महिल व पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाद में पहुंचे पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद बंधक बने पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया है।violent clash between two communities

 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच-छह दिन पहले दो पक्षों के बच्चे मुर्दा नाला में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हुए झगड़ा में बात काफी आगे बढ़ गई और दोनों पक्ष के बड़े लोगों के बीच झड़प शुरू हो गयी। चार दिन से लगातार एक-दूसरे पक्ष के साथ मारपीट जारी थी। इसी दौरान शनिवार की देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा जिसके बाद प्रथम पक्ष ने स्थानीय थाना को फोन कर इस संबंध में सूचना दी।violent clash between two communities

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat News| गायघाट के हैं, शराब पीने का शौक रखते हैं...तो Mobile से रहिए दूर...

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर लोगों ने पुलिस के साथ झड़प कर ली और पुलिस को सामुदायिक भवन में बंदी बना लिया। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। रविवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में हिंसक भिड़ंत हो गयी तथा दोनों पक्ष के 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।violent clash between two communities

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Mumbai भागने की फिराक में था, महिला की पीट-पीट का Murderer Accused, टिकट काउंटर पर धराया

 

घटना को नियंत्रण करने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र, एसडीओ उत्तम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बंदी बनाए गए पुलिसकर्मियों छुड़या। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि रात में करीब तीन बजे के पुलिस समुदायिक भवन चौकी पहुंची और समुदायिक भवन के पास ही कर्मा-धर्मा पर्व मना रही लड़कियों व महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई बच्चियां को चोट आई जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया था।violent clash between two communities

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga New Delhi Superfast Train News| 108 km की रफ्तार में दौड़ रहीं दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन...घिर गई आग में... बनीं The Burning Train?

फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।violent clash between two communities

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें