spot_img

Bihar News: Madhepura Crime: BJP नेता के पिता की हत्या, खबर का Darbhanga कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

Bihar News: BJP नेता के पिता की हत्या, खबर का Darbhanga कनेक्शन। जहां, मधेपुरा में भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह की अपराधियों ने हत्या कर दी। गुरुवार की रात उन्हें गंभीरावस्था में इलाज के लिए दरभंगा लाया गया था जहां, उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

अपराधियों ने वारदात को उस दौरान अंजाम दिया जब वह घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तत्काल उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से गुरुवार की रात इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गई। वारदात को पिछले और वर्तमान चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जहां, गत पंचायत चुनाव में रामनारायण साह की पत्नी मुखिया चुनाव महज बाइस मतों से हार गईं थी और इसबार पैक्स चुनाव में उनकी सहभागिता की चर्चा थी मगर इससे पहले ही क्यों और किस वजह से उनकी हत्या कर दी गई यह पता लगाया जा रहा है।

सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर कोण से जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि बिहारशरीफ के बेन प्रखंड की आट पंचायत के मुखिया और जदयू नेता पैंसठ साल के कारू तांती की भी गुरुवार की शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। और अब मधेपुरा में भाजपा के जिला महामंत्री के पिता को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या के बाद बिहार का इकबाल एकबार फिर सवालों में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar