बेतिया से बड़ी खबर आ रही है। यहां भूमि विवाद में खूनी खेल खेला गया है। एक विधवा वृद्ध महिला के साथ पहले मारपीट की गई। उसे लाठी से बुरी तरह पीटा गया फिर उससे भी जी ना भरा तो गला दबाकर हत्या कर दी। मामला जिले में मझरिया शेख पंचायत का है जहां, वार्ड 10 में पट्टीदारों ने अस्सी वर्षीय विधवा महिला लालमती देवी को भूमि विवाद के चलते पहले लाठी से पीटा। फिर वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे गावं में कोहराम मच गया। घटना घर के पिछवाड़े स्थित सरेह (खाली स्थान) में घटी।
जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मौके पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है।






ग्रामीणों के अनुसार, मझरिया शेख पंचायत के वार्ड 10 में नथुनी राय और विधवा लालपरी देवी जौजे रक्षा राय के बीच सिविल न्यायालय बेतिया में विवाद चल रहा है। पंचायती से जब बात नही बनी तो मामला न्यायालय पहुंचा ।न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए मामले में विवादित प्लाट पर 144 लगा दिया।
बताया जाता है कि 144 के बाद प्लाट परती पड़ गया। सोमवार के दिन परती पड़े जमीन पर नथुनी राय की भैंस चर रही था। लालमती देवी ने इसका विरोध किया। इसपर नथुनी राय की पत्नी बिंदा देवी ने हाथ में लाठी से उन्हें पिटा। जब वह गिर गयी तो आवेश में आकर गला दबा दी। इससे वृद्ध महिला की मौत हो गयी।
हमलावर बिंदा देवी के पति पेशा से बेतिया कोर्ट में ताइद का काम करते हैं। सहायक अवर निरीक्षक ललन राम ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार है। मृत विधवा का एक बेटा हरिशंकर राय बाहर कही काम करता है। घर पर उसकी तीन विवाहित बेटियां तथा दामाद साथ रहते है। मृत महिला की बेटी सुनरपति देवी ने बताया कि पहले लाठी से पीटा फिर गला दबाकर हत्या की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।








