spot_img

महादलितों परिवारों पर दबंगई, रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, रोड़ेबाजी, आधा दर्जन जख्मी, दहशत

spot_img
- Advertisement -

महादलितों परिवारों पर दबंगई, रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, रोड़ेबाजी, आधा दर्जन जख्मी, दहशतआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी के खिरहर थाना के महज चंद कदमों की दूरी पर रास्ता विवाद को लेकर महादलितों परिवारों पर कुछ दबंग लोगों के द्वारा शनिवार की दोपहर दो मंजिला इमारत से जमकर ईंट व रोड़े बरसाए गये। जिससे परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी ही नहीं हुए बल्कि इन परिवारों के एस्बेस्टस का घर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल विभा कुमारी,लहरी देवी,लक्ष्मी दास, बिट्टू कुमार महतो व प्रेमशीला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसका पीएचसी उमगांव में इलाज कराया गया। मामले को लेकर विभा कुमारी के बयान पर बौरहर के ही गंगाई साह,प्रद्युम्न साह,शंकर साह,सुनीतादेवी,जुली देवी,लक्ष्मी कुमार,नथुनी साह,रामनारायण साह,गीता देवी,संजीव साह,सुजीत साह,गुड़िया कुमारी समेत  कुल 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

- Advertisement -

दरअसल मामला रास्ता विवाद को लेकर है। जहां इन चार परिवार के महादलितों का आने जाने के रास्ता को जबरन आरोपियों द्वाराकई दिनों से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे इनलोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चूका था। शनिवार को जब यह महादलित परिवारअतिक्रमण किये गये रास्ते को खोलने गया तो अचानक बगल के दो मंजिला ईमारत से आरोपियों ने ईंट व रोड़े बरसाने शुरू कर दिए। जिसके चपेट मेंआने से कई लोग जख्मी हो गए तथा इनलोगों का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

इस दौरान भागकर किसी तरह इन परिवारों ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को ईलाज के लिए पीएचसी उमगांव भेजा। इस बावत बेनीपट्टी डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की अनुसंधान किया जा रहा है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।damage-to-mahadalitas-families-violent-clashes-in-the-road-dispute-obstruction-half-a-dozen-wounded-panic

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture