spot_img

DESHAJ आस्था,विश्वास, भक्ति मार्ग के साथ विविध धर्म,अध्यात्म के उत्थान की गवाह बनी मां श्यामा

spot_img
- Advertisement -

DESHAJ आस्था,विश्वास, भक्ति मार्ग के साथ विविध धर्म,अध्यात्म के उत्थान की गवाह बनी मां श्यामा दरभंगा, देशज टाइम्स। संस्कृत विश्वविद्यालय एवम श्यामा मन्दिर न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में विविध धर्म व अध्यात्म विषय पर आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने कहा कि आस्था व दृढ़ विश्वास के साथ भक्ति मार्ग अपनाकर ही सुगमता से भगवान की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा धार्मिक व पौराणिक साक्ष्य व आधार भी है। यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने देशज ग्रुप ऑफ प्रिंट के देशज टाइम्स को बताया कि प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. ममता ठाकुर के भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

- Advertisement -

दीप प्रज्वलन के साथ कुलपति ने कहा कि मन व बुद्धि में हमेशा द्वंद्व चलता रहता है।उन्होंने इसे और स्प्ष्ट करते हुए समझाया कि हमें बुद्धि मिली है सांसारिक कार्यों में लगाने के लिए जबकि मन मिला है भगवान भक्ति में लगाने को। इन दिनों हो रहा है ठीक उल्टा। सांसारिक कार्यों में बृद्धि के बदले हम सभी ने मन को लगा दिया है और भगवान में मन के बदले बुद्धि लगा दी है। नतीजा यह हुआ है कि आस्था हिल गयी है। भक्ति नष्ट हो गया है। स्वाभाविक है कि ऐसे में सुख के बदले दुख बढ़ रहस्य है।रामनवमी के अवसर पर शुरू
DESHAJ आस्था,विश्वास, भक्ति मार्ग के साथ विविध धर्म,अध्यात्म के उत्थान की गवाह बनी मां श्यामाइस कार्यशाला की सफलता की कामना करते हुए वीसी ने तुलसीदास के लिखे चौपाये को रेखांकित कर भगवान राम को सुख का सागर बताया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सुख व खुशी के लिए हर कोई भगवसन राम की आराधना करते हैं। इसी क्रम में कुलपति ने रामायण व गीता के ढेर सारे सन्दर्भो को परिभाषित करते हुए उपस्थित भक्तजनों को अपने आध्यात्मिक सम्बोधन से मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक व धर्मशास्त्र विभाग के प्रो. श्रीपति त्रिपाठी के मंच संचालन में सम्पन्न कार्यशाला में डीन प्रो. शिवाकांत झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर डॉ. शशिनाथ झा, डॉ जयशंकर झा, चौधरी हेमचन्द्र राय, मिथिलेश ठाकुर,अखिलेश मिश्र,पवन सहनी, सतीश शर्मा,विनोद कुमार झा बहुत सारे भक्त मौजूद थे।DESHAJ आस्था,विश्वास, भक्ति मार्ग के साथ विविध धर्म,अध्यात्म के उत्थान की गवाह बनी मां श्यामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture