spot_img

DESHAJ सिंहवाड़ा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, दंपती समेत दो युवक शामिल, कोहराम, मातम

spot_img
- Advertisement -

 DESHAJ सिंहवाड़ा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, दंपती समेत दो युवक शामिल, कोहराम, मातम सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स।  सिंहवाड़ा बुधवार को चार लोगों की मौत का गवाह बना। तीन  दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत से पूरा इलाका सन्न है। जानकारी के अनुसार, शंकरपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर, सिमरी चौक पर फोरलेन को पार करने के दौरान वासुदेव में कार की चपेट में, सीतामढी से भरवाड़ा बाइक से आ रहे दो युवक की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। पूरी रपट पढ़िए विस्तार से …

 

- Advertisement -

सिंहवाड़ा के भरवाड़ा पुरानी बाजार के रामखेलावन साह के चालीस वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार व उनकी पत्नी 38 वर्षीय किरण साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहे मिथिलेश की मौत मौके पर ही हो गई।जबकि उनकी पत्नी की मौत डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते मे हो गई।

- Advertisement -

DESHAJ सिंहवाड़ा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, दंपती समेत दो युवक शामिल, कोहराम, मातम

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने दोनों पति-पत्नी सीतामढ़ी गए थे।बुधवार की अहले सुबह वापसी में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक को ओवर टेक किया।इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सड़क से नीचे उतड़कर पेड़ से टकरा गई।

- Advertisement -

वहीं, सिंहवाड़ा- दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पथ के सिमरी थाना चौक पर इंडिका कार की ठोकर से  एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर गायाघाट थाना के बरूआरी तिजौल निवासी जगदीश दास का पुत्र चालीस साल के बासुदेव दास रूप में की गई है।बुधवार की शाम घटना के समय युवक की पत्नी संजू देवी साथ में थी। उसने बताया की दुकान का सामान लेने सिमरी बाजार आए थे कि घर जाने के क्रम में सड़क पार करने के दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आरही अज्ञात इंडिका कार ने कुचल कर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त  फोरलेन पथ को कूछ देर जाम कर दिया। जमादार हंसकुमार ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इसके अलावे, शंकरपुर में मंगलवार की रात ट्रैक्टर की ठोकर से मो. कमरे आलम के बारह वर्षीय पुत्र मो. अबुशहमा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि मृतक के दादा मो. मुस्तकीम के आवेदन पर अज्ञात ट्रैक्टर व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।DESHAJ सिंहवाड़ा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, दंपती समेत दो युवक शामिल, कोहराम, मातम

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture