spot_img

DTनक्सली संगठन को आपूर्ति की थी साजिश, गया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
   DTनक्सली संगठन को आपूर्ति की थी साजिश, गया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार DTनक्सली संगठन को आपूर्ति की थी साजिश, गया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार DTनक्सली संगठन को आपूर्ति की थी साजिश, गया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तारगया, देशज टाइम्स। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) को विस्फोटक आपूर्ति करने जा रहे तीन व्यक्तियों को सीआरपीएफ और गया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह डोभी मोड़ पर छापेमारी कर धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान अरुण कुमार सिंह व एसडीपीओ, शेरघाटी रबिश कुमार ने गुरुवार दोपहर बाद शेरघाटी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
एएसपी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रामगढ़ से भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर एक स्विफ्ट कार से लोग आने वाले हैं। इस विस्फोटक की आपूर्ति गया के चकरबंधा क्षेत्र में नक्सलियों को की जाने वाली हैं। एएसपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 जीटी रोड पर डोभी मोड़ पर वाहनों की सघन जांच के लिए सीआरपीएफ और डोभी थाना के एसएचओ राहुल रंजन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया।
एएसपी सिंह के अनुसार एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। उक्त वाहन से 15 बंडल डेटोनेटर मिला। प्रत्येक बंडल में 25 की संख्या में डेटोनेटर थे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 32 जिलेटिन स्टिक, एक चिप, तीन मोबाइल और काफी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद हुआ। एसडीपीओ रबिश कुमार ने बताया कि इनका सरगना भागलपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला रुपेश कुमार सिंह हैं। अन्य दो अपराधी झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय रामगढ़ निवासी मिथिलेश सिंह और मो.कलाम हैंं। एसडीपीओ ने बताया कि वाहन के निबंधन और अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही हैं। DTनक्सली संगठन को आपूर्ति की थी साजिश, गया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture