आकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के मकिया गांव में एक इंजीनियर को उसके घर से ही उठाकर अगवा करने का
मामला प्रकाश में आया है। घटना 1 जून की बताई जा रही है। वहीं इस मामले में 2 जून बेनीपट्टी थाना में केस दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय इंजीनियर मो.इरशादमहाराष्ट्र के पुणे से बिहार अपने नाना के घर बेनीपट्टी थाना इलाके के मकिया गांव 23 जून को आया। जहां 1 जून की रात करीब 9 बजे उसकाअपहरण कर लिया गया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना वाली रात महाराष्ट्र नम्बर की स्कोर्पियो गाड़ी से 6 की संख्या में लोग मकिया गांव आएऔर छोटे छोटे बच्चों को मोबाइल में इंजीनियर इरशाद का फोटो दिखाकर उसका पता पूछ रहे थे। वे लोग खुद को इरशाद का मित्र बता रहे थे।जब वे लोग इरशाद के नाना के घर पहुंचें तो उसे गाड़ी में जबरन बैठा कर वहां से तुरंत फरार हो गया।
उस समय मोहल्ले के सभी लोग गांव कीमस्जिद में रमजान की तरावीह का नमाज पढ़ रहे थे। अपहृत इंजीनियर सीतामढ़ी जिला स्थित पुपरी थाना क्षेत्र के रामखेतारी शाहजहांपुर निवासीमो. साजिद हुसैन का पुत्र है। वह कुछ दिनों से अपने नाना के घर ही रह रहा था। जहां उसका भी अपना मकान है। पीड़ित परिजनों के मुताबिकअपहरण के बाद उससे पहले 25 लाख रुपये की मांग की गई। बाद फिर इंजीनियर को मुक्त करने के बदले 15 लाख देने को कहा जा रहा है।

परिजनों ने अपहरण के आरोप अपहृत के दोस्त मो.अजहर समेत अज्ञात पर लगाया है। बहरहाल पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी है।एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अपहृत इंजीनियर के नाना के बयान पर बेनीपट्टी थाने केस दर्ज है। जल्द की अपहृत इंजीनियर को बरामदकर लिया जाएगा।








You must be logged in to post a comment.