बिहार में शराबबंदी को सख्त और कारगर बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित अपर पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक दर्जन अधिकारियों को मध निषेध में विभिन्न जिलों में की जा रही कार्रवाई के अनुश्रवण के लिए क्षेत्र आवंटित किया गया है।
मद्य निषेध विभाग के अनुश्रवण के लिए जिन अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित किया गया है, उनमें जितेंद्र कुमार अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग को केंद्रीय क्षेत्र, निर्मल कुमार आजाद अपर पुलिस महानिदेशक रेल को मगध क्षेत्र, सुशील मानसिंह खोपड़े अपर पुलिस महानिदेशक अभियान को शाहाबाद क्षेत्र, एस रविंद्रन अपर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद निरोधक दस्ता को तीर्थ क्षेत्र,
आर मलाड विझि अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को चंपारण क्षेत्र, सुनील कुमार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा को सारण क्षेत्र, डॉ. कमल किशोर सिंह अपर पुलिस महानिदेशक सीआरपीएफ एवं आधुनिकीकरण को पूर्णिया क्षेत्र, पारसनाथ अपर पुलिस महानिदेशक बजट अपील एवं कल्याण को मुंगेर क्षेत्र।
इसके अलावा अनिल किशोर यादव अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग को बेगूसराय क्षेत्र, बच्चू सिंह मीणा अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा को मिथिला क्षेत्र, केएस अनुपम पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर और एमआर नायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र पुलिस को कोसी क्षेत्र आवंटित किया गया है।

















