spot_img

जनवितरण प्रणाली में बिहार बनेगा देश का माॅडल, अब जविप्र से लोगों को मिलेगा पोर्ट्टीफाइड चावल, बाजार में खरीदने वालों पर कसेगा नकेल

spot_img
- Advertisement -

न वितरण प्रणाली के माध्यम से अब सभी लोगों को पोषण युक्त (पोर्ट्टीफाइड) चावल मिलेगा। बिहार ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। साथ ही देश के अन्य राज्यों को भी गड़बड़ी रोकने के लिए यह मॉडल अपनाना पड़ेगा। इससे बाजार में जाने पर तुरंत ही पता चल जाएगा, खरीदने वाले पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

अभी पोषण और पोषाहार आदि में पोषण युक्त चावल का उपयोग किया जा रहा है। अब डीलर के माध्यम से भी सभी लोगों को इसकी सप्लाई होगी। अच्छे क्वालिटी का और पोषण युक्त रहने के कारण सभी लोग खाएंगे, इससे कालाबाजारी भी रुकेगा और गरीब कल्याण का हर जिला मॉडल बनेगा।

- Advertisement -

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के सभी प्रावधान को लागू करने में बिहार सातवें स्थान पर है। जब मुख्यमंत्री सब कुछ दे रहे हैं तो सभी सुविधा का लाभ लाभुकों को सही समय पर पहुंचाना है।

- Advertisement -

यह बात बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने गुरुवार को बेगूसराय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। विद्यानंद विकल ने कहा कि अब सभी आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल एवं डीलर का ग्रेडेशन होगा, इसके संबंधित अधिकारियों का भी ग्रेडेशन होगा, अच्छे करने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

31 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेज देने के बाद इस मॉडल को पूरे बिहार में लागू किया जाएगा। सभी जिला में लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा पोषण पोषाहार स्कीम की समीक्षा की गई है।

बिहार के आठ करोड़ 75 लाख से राशन कार्ड धारी को पांच-पांच किलो सस्ता अनाज एवं पांच-पांच किलो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज दिया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली के रिक्त पदों को जल्दी भर दिया जाएगा। पीएम पोषण योजना 1489 स्कूलों में चल रहा है, विद्यालय से बाहर के बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism

Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा...

Bihar National Highway: केंद्र सरकार ने सुपौल से दरभंगा के बीच नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इससे 40 किलोमीटर की दूरी कम होगी, कोसी और मिथिलांचल का सीधा संपर्क बनेगा और लाखों लोगो#BiharNews,#NationalHighway,#SupaulDarbhanga

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय ददन यादव ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला ह#RohtasMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये...

Bihar Cricket: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#IndiaVsEngland