spot_img

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री आज भोपाल में हैं, जिसे उन्होंने कहा था…’मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं क्योंकि भोपाल के लोग होते हैं होमोसेक्सुअल, पढ़िए कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री आज भोपाल में हैं। लेकिन उनके भोपाल से ठीक पहले सोशल मीडिया में उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ है। पूरा माजरा जानने से पहले एक चीज आप जान लें, ये वही विवेक रंजन हैं जो एक अभिनेत्री को शूटिंग के दौरान कपड़े उतारकर सबके सामने नाचने को विवश करने की कोशिश की थी। स्वयं मी-टू में फंस चुके हैं। अब पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल बताया है। उनके इस बयान ने अब नई बहस को जन्म दे दिया है। वहीं, उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

- Advertisement -

विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है।”

वायरल वीडियो उस समय का है जब विवेक अग्निहोत्री करीब तीन सप्ताह पहले किसी न्यूज चैनल से चर्चा कर रहे थे। उनके इस इंटरव्यू का विवादित हिस्सा गुरुवार रात को वायरल हुआ है। इसमें विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं… ‘मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि, भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है।

किसी भोपाली से पूछिए।
मैं
आपको कभी अकेले में समझाऊंगा। लोग बोलेंगे ये भोपाली हैं, उसका मतलब जनरली होता है कि ये होमोसेक्सुअल हैं। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है।’ विवेक अग्निहोत्री के इंटरव्यू के वायरल होने को उनके भोपाल दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। विवेक अग्निहोत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज भोपाल आए हैं। ऐसे में उन्हें भोपाल के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival

Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी...

Bihar Banka Accident: बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम हैप्पी कुमार की जान ले ली और तीन मवेशियों को कुचल दिया। मदद में देरी से भड़के ग्रामीणों ने बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय रा#BiharNews,#BankaAccident,#PoliceAttack

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor