spot_img

Hyderabad में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, Bihar के 4 मजदूर दबे

spot_img
- Advertisement -

हैदराबाद में बुधवार तड़के एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप का एक हिस्सा गिरने से कम से कम आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें बिहार के 4 मजदूर भी शमिल हैं।घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

हादसा नगर-सागर रोड के पास सागर रिंग रोड पर हुआ जहां ट्रैफिक चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर खंभों के ऊपर स्लैब बिछा रहे थे।

- Advertisement -

घायल उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। उनमें से चार की पहचान रोहित कुमार, पुनीत कुमार, शंकर लाल और जितेंद्र के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

एलबी नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) श्रीधर रेड्डी ने कहा कि जब मजदूर स्लैब बिछा रहे थे तो एक छोटा सा खंड ढह गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। एसीपी ने कहा कि चूंकि फ्लाईओवर का काम अभी भी चल रहा है, इसलिए खराब गुणवत्ता के लिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

राचकोंडा पुलिस आयुक्त डीएस चौहान और एलबी नगर डीसीपी साई श्री ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

स्थानीय विधायक सुधीर रेड्डी ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से बात की। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि काम की खराब गुणवत्ता और लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

जानकारी के अनुसार नगर-सागर रोड के पास बन रहा फ्लाईओवर का स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गए। हादसे में बिहार के 4 मजदूरों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक इंजनीयर भी शामिल है, जिसका नाम गोपाल कृष्ण बताया जा रहा है।

बिहार के जो 4 मजदूर घायल हुए हैं उनका नाम पुनीत कुमार, शंकर कुमार, रवि कुमार और जितेन्द्र कुमार बताया जा रहा है।

फ्लाईओवर के स्लैब टूटने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। एलबी नगर के एसएचओ अंजी रेड्डी ने बताया कि धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics