spot_img

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित बैठक में कुल चौदह एजेंडों पर मुहर लगी है। पैक्सों के लिए बड़ी खबर है।

- Advertisement -

कैबिनेट बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े चौदह प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है।

- Advertisement -

वहीं, शिक्षकों को राज्यकर्मी के दर्जा देने की चर्चा तेज हो रही थी। लेकिन ऐसा हो ना सका।नीतीश सरकार कैबिनेट बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जी देने पर फैसला ले सकती है। मगर ऐसा नहीं हुआ है। साथ ही इसमें जातीय गणना की रिपोर्ट पर भी बात हो सकती है, यह भी कयास थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में रातोंरात 'गायब' हो गया गैस गोदाम! मापी से पहले क्यों चला बुलडोजर, अधिकारी क्या बोले?

महीने के हर मंगलवार को नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करते हैं। इस बैठक में कई अहम निर्णय लेते हैं। जानकारी के अनुसार, नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती है। ऐसे में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोगित हुई। बैठक में शिक्षा, उर्जा, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी हैं।

पढ़िए पूरी खबर क्या हुआ आज की बैठक में फैसला। किन चौदह एजेंडों कैबिनेट ने राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े 14 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है। पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

पैक्स-व्यापार मंडलों की ओर से ससमय सीएमआर आपूर्ति करने पर सरकार ने प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को

बढ़ाकर तीस जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

बक्सर के राजपुर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन की

स्वीकृति दी गई है। निर्वाचन कार्य के दौरान चुनाव कमी, सुरक्षा कर्मी की मृत्यु या स्थाई अपंगता की स्थिति में दिए जाने वाले अनुग्रह अनुदान को लेकर भी कैबिनेट की मुहर लगी है।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रथम परिनियम की स्वीकृति दी गई है। बिहार के सभी आठ केंद्रीय कारा में संविदा पर एक-एक मनोचिकित्सक का पद सृजित किया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र प्रसाद मिश्रा की सेवा निवृत्ति के बाद इस पद पर अगले दो वर्षों के लिए संविदा पर नियोजन की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

जल संसाधन विभाग के कुल सात सिंचाई अंचल पदाधिकारियों को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन किया गया है। राजकीय अतिथि शाला के तत्कालीन अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव को केंद्रीय श्रम सेवा के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।

सबसे अहम, पैक्स-व्यापार मंडलों की ओर से ससमय सीएमआर आपूर्ति करने पर सरकार ने प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को बढ़ा दिया गया है।

तीस जून तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail