spot_img

भागलपुर में बीच चौराहे चला वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन, डिस्प्ले के सामने लग गई भीड़,

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जक्शन के पास पटना जक्शन जैसा कांड हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास अंबेडकर चौक के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड पर बीती देर रात अचानक अश्लील संदेश वाला वीडियो चलने लगा। लगभग एक महीने पहले ही पटना जंक्‍शन पर तीन मि‍नट तक अश्‍लील फिल्‍म चली थी।

- Advertisement -

दरअसल, रेलवे स्टेशन के निकट अंबेडकर चौक के समीप लगे डिस्प्ले बोर्ड पर सोमवार की देर रात अचानक वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन चलने की खबर से हड़कंप मच गया। अतिव्यस्त चौराहा होने की वजह से हमेशा वहां हमेशा भीड़ रहती है।

- Advertisement -

पुलिस मौके पर पहुंची तभी डीएसपी और एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। पुलिस ने तत्काल डिस्प्ले बोर्ड का कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को हटाया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  क्या पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं बिना हॉस्टल देंगी परीक्षा? एक सेमेस्टर बीता, 27 अक्टूबर से इम्तिहान!

इसके बाद अधिकारी वर्ग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घटनास्‍थल पहुंचे। कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा डॉ. अजय कुमार सिंह के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

बिहार में आये दिन नये-नये कारनामे होते रहते हैं। ताजा मामला भागलपुर का है, जहां स्टेशन चौक में अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अश्लील मैसेज चलने लगा।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी को मिली बड़ी जीत! अमित शाह मानहानि केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला | पढ़िए - क्या हैं बरी के राजनीतिक मायने

बीती देर रात डिस्प्ले बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्टेशन चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहां मौजूद कुछ लोग डिस्प्ले बोर्ड का वीडियो बनाने लगे। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और स्क्रीन बंद करवा दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी। आनन-फानन में एसडीएम धनंजय कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, कोतवाली थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। साथ ही स्क्रीन को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किसने यह हरकत की है, उसकी पहचान के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

नगर निगम ने अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी जीवन जागृति सोसाइटी को दी है। जीवन जागृति सोसाइटी ने ही चौराहे पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया था। उस पर जागरुकता वाले मैसेज चलाना भी जीवन जागृति सोसायटी के जिम्मे था।

जब डिस्प्ले बोर्ड पर यातायात नियमों के पालन करने सहित अन्य जागरुकता वाले मैसेज चल रहे थे। तभी बोर्ड में लगी चिप को किसी ने निकालकर अश्लील सूचना वाली चिप लगा दी। संस्था की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass