spot_img

Bihar CSBC की बड़ी वैकेंसी: बिहार में 21,391 पदों पर होगी सिपाहियों की भर्ती, हो जाइए तैयार, परीक्षा एक अक्टूबर से

spot_img
- Advertisement -

बिहार में 21,391 पदों पर सिपाही बहाली के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस में सिपाही बनने वालों के लिए बड़ी वैकेंसी है। इसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

- Advertisement -

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की तरफ से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 21,391 पदों पर भर्तियां होनी है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

- Advertisement -

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक चली थी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक होगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले पैटर्न और सिलेबस ध्यान से देख लें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन एक अक्टूबर 2023 से होगा। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल भी होंगे।

वहीं, परीक्षा के दौरान दिए जाने वाले ओएमआर शीट में उत्तरों को भरना होगा। परीक्षा कुल दो घंटे की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग है। हर गलत सवाल पर एक अंक काट दिए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  CM Samrat की वर्क प्रोजेक्ट: बंद पड़ी चीनी मिलों में गन्ना उत्पादन फूंकेगा नई जान

राज्य सरकार के निर्देश पर जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक 21,391 पदों पर सिपाही बहाली के लिए परीक्षा 1,7 और 15 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में हिंदी, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), अंग्रेजी और गणित विषय से सवाल होंगे. इसके अलावा विज्ञान (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, एग्रीक्लचर साइंस) से भी सवाल होंगे. ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरा सिलेबस चेक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इसको लेकर गया को छोड़कर राज्य के बाकी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिपाही बहाली के लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवदेन किया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें:  बोकारो के ड्राइवर की मिली कार के भीतर लाश : Patna में खाना लेने निकला, शाम को... पढ़िए -चश्मदीद

अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने और परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ ही फोटोग्राफी कराने का निर्देश जिलों के डीएम को दिया है।

अभ्यर्थी आज यानी 12 सितंबर से पर्षद की वेबसाइट से ई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के जरिए ही परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। अगले चरण की परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों की अंगुलियों के निशान व फोटो रिकॉर्ड किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को उनके रॉल नंबर के मुताबिक सीट मिलेगी और ओएमआर शीट पर लिखित परीक्षा होगी। पर्षद की तरफ से वेबसाइट पर सैंपल भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer