spot_img

खेत से लौट रहे मां-बेटे पर अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है। जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मां-बेटे को गोली मार दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पलटू बीघा गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का पड़ोसी नगीना यादव के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की रात मुन्नी लाल की पत्नी और बेटा खेत से लौट रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान पहले से घात लगाए नगीना यादव और उसके साथियों ने मां-बेटे को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सीमा देवी और उनके बेटे सागर कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  INDO -Nepal Border पर बोलबम कांवरिया यात्रा पर हमला! सीमा पर बोलबम यात्रा में बवाल, पुलिस फायरिंग से युवक की मौत, 10 जख्मी

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  कांवरियों की हुई बल्ले-बल्ले! श्रावणी मेला में अब सुलतानगंज स्टेशन पर रुकेंगी 6 और ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

थरथरी थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें मां-बेटे को गोली लगी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जमीन विवाद में यह घटना हुई है।

जख्मी के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है। करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने की बात बताई गई है। जांच और आगे पूछताछ के बाद मामले का पूरा पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Parliament Monsoon Session : संसद में गतिरोध खत्म, आज से NEET पेपर लीक बिल पर अब होगी आर-पार की बहस!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery