spot_img

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान David Warner समेत कई बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी, खिलाड़ियों के पैड, ग्लव्स और जूते भी उठा ले गए चोर

spot_img
- Advertisement -
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान समेत कई बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी हो गए हैं। अन्य सामान समेत किट बैग भी गायब हैं। चोरों ने सबकुछ साफ कर दिया।
इसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर समेत कई बल्लेबाज शामिल हैं जिनके करीब सोलह बैट चोरी हो गए हैं। खिलाड़ियों के पैड, ग्लव्स और जूते भी किट बैग से गायब हैं। इसकी शिकायत डीसी फ्रेंचाइजी ने कर दी है। जांच जारी है।

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के खिलाफ खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों के लाखों रुपए के बैट समेत अन्य उपकरण चोरी हो गए हैं।

- Advertisement -

रिपोर्ट के अनुसार,16 बैट, पैड्स, जूते, थाई पैड्स और ग्लव्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के किट बैग में से गायब हैं। टीम बैंगलोर से फ्लाइट लेकर दिल्ली आ रही थी। जब खिलाड़ियों ने दिल्ली आकर अपने-अपने किटबैग चेक किए तो उनमें से यह सारा सामान गायब था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

गायब हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर, तीन फिल सॉल्ट, दो मिचेल मार्श और पांच यश धूल के थे। अन्य खिलाड़ियों के ग्लव्स, जूते आदि सामान क्रिकेट किट में से गायब था। बता दें कि विदेशी खिलाड़ियों के एक बैट की कीमत तकरीबन एक लाख थी। हालांकि इस सब के बावजूद मंगलवार को दिल्ली की टीम ने प्रेक्टिस की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment बिहार शिक्षक भर्ती: गेस्ट टीचर्स को नहीं मिलेगा अनुभव का बोनस, हाई कोर्ट के फैसले से हजारों प्रभावित

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 की शुरूआत खराब रही और टीम को पहले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के कुछ खिलाड़ियों के बल्ले, पैड सहित 16 लाख रुपए का सामान रास्ते में चोरी हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जिस दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने अपने-अपने कमरों में जाकर किट बैग जमा किए तो उस दिन खिलाड़ियों को इस चोरी के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

फ्रेंचाइजी के अधिकारियों को स्थिति के बारे में सूचित किया गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने उनके किट बैग से बड़े पैमाने पर चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्र ने बताया, “वे सभी चौंक गए जब उन्होंने सुना कि सभी के किट बैग से कुछ न कुछ खो गया है। यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है और मामले को जल्द ही रसद विभाग, पुलिस और बाद में हवाईअड्डे पर उठाया गया। जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents