spot_img

दिल्ली के Tis Hazari Court बना रणक्षेत्र, वकीलों के गुटों में 35 मिनट तक होती रही फायरिंग!, पहले शुरू हुई बहस, फिर मारपीट, फिर चलने लगी ताबड़तोड़ गोली,

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया में इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। कोर्ट के अंदर गोली बारी करने वाले कोई अपराधी नहीं बल्कि यही के वकील शामिल हैं।

- Advertisement -

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में परिसर में बुधवार को फायरिंग हुई। इस में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुए आपसी झगड़े के बाद ऐसा हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि वकील हथियार लेकर अंदर कैसे पहुंचा।

- Advertisement -

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा करते कहते हैं, मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वक़्त पर कई लोग हवाई फायरिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

बताया गया है कि तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की घटना को अंजाम खुद यहां प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने की है, कहा जा रहा है कि पहले कुछ वकीलों में आपसी अनबन हुई, जो झगडे में तब्दील हो गई और उसके बाद हवाई फायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया। कोर्ट में तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भारी फ़ोर्स को तीस हजारी कोर्ट में तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हुए मीडिया को बताया कि तीस हजारी कोर्ट में करीब 35 मिनट तक फायरिंग हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मालूम हुआ कि दो वकीलों के गुटों के बीच फायरिंग हुई है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। स्थिति अब सामान्य है और कानूनी कार्रवाई हो गई है।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews