spot_img

J&K में आतंकवादियों की प्लांट IED ब्लास्ट होने से 5 जवान शहीद

spot_img
- Advertisement -

बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी से है। जहां, सुरक्षा बालों के सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट होने से पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

दो-तीन आतंकियों के छिपे होने के सूचना के बाद पिछले 10 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है। शहीद हुए जवानों में एक सेना के अधिकारी (Five Indian Soldiers Killed Four Injured In Operation Against Militants In Kashmir) बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। पहले दो जवानों के शहीद होने और एक अधिकारी समेत चार के जख्मी होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद घायलों में से तीन और ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उत्तरी कमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अभियान के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोट किया, इसमें सेना के जवान शहीद हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर JDU का बड़ा अटैक : पत्नी नीलम देवी से छीना मंत्री का दर्जा ! अब सरकारी बंगले पर भी खतरा ! | पढ़िए - अब कोर्ट में होगी जंग!

दरअसल, सुरक्षा बलों को राजौरी के कांदी में आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिली है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान की खबर की भनक पड़ते आतंकियों ने फायरिंग में शुरू कर दी। सेना की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।

इस दौरान आतंकवादियों की ओर से प्लांट IED ब्लास्ट होने से 5 जवान शहीद हो गए। जबकि 2 जवान बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से इलाज के लिए उधमपुर भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को भी मार गिराया है।

यह भी पढ़ें:  Begusarai Gangrape बेगूसराय में हैवानियत की हद! घर से अगवा कर दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप | Crime Scene में पढ़िए ∆ पिता दिल्ली में -मां बाहर -सुनसान जगह - छोटा-मोटा कारोबार और मसाला मिल

आतंकियों का एक समूह क्षेत्र में फंसा हुआ है। सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तलाशी दल ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह को घेरा। आतंकियों ने इसके जवाब में विस्फोट कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा का सिस्टम फिलियोर | ये क्या है... शर्म? स्कूल परिसर बना 1 महीने से तालाब, 700 बच्चे - पढ़ाई पानी में - पड़ रहे बीमार |हाकिम से शिकायत फिर भी समाधान नहीं-कौन जिम्मेदार? | पढ़िए हे छठी मैया

यह घटना तब हुई, जब सेना की टीम राजौरी सेक्टर के कंडी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। टीम मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए खुफिया जानकारी मिलने पर अभियान चला रही है।

कंडी जंगल के घनी वनस्पति और चट्टानी इलाके में एक गुफा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर गुरुवार को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass