spot_img

Madhubani के पंडौल अभियंत्रण कॉलेज में भारी बवाल, छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने से फूटा गुस्सा,आक्रोशित छात्राओं ने महिला एएसआई और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

खबर अपडेट यह है कि..... एसआई नेहा निधि समेत अरेर थाना साफी टोला के सौरभ सुमन और दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना निवासी 24 वर्षीय छात्रा अंकिता कुमारी को छात्राओं ने बंधक बनाया, छात्र निष्कासित

spot_img
- Advertisement -

मीर कुमार मिश्रा/कुमार गौरव मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी के पंडौल अभियंत्रण कॉलेज में भारी बवाल हुुआ है। छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने से गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित छात्राओं ने महिला एएसआई और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर एक छात्र और छात्रा को भी अपने घेरे में लेकर करीब पांच घंटे तक हंगामा किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जिले के पंडौल प्रखंड के अभियंत्रण महाविद्यालय के एक छात्र और छात्रा की करतूत से सनसनी फैल गई है। एक छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दिन भर अफरा-तफरी के साथ माहौल एकदम टेंशन भरा बना रहा।

- Advertisement -

इसको लेकर भारी संख्या में छात्र और छात्राओं ने एक छात्र और छात्रा को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सकरी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची सकरी थाने की एक महिला एएसआई के साथ पुलिस कर्मियों को आक्रोशित छात्राओं ने बंधक बना लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar में ₹6,00,00,000 का महा-फर्जीवाड़ा: पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा...अब तक 27 लोग हो चुकें है शिकार! Darbhanga - Samastipur तक फैला नेटवर्क, कहीं आप भी तो नहीं...?

छात्राओं की मांग थी कि जो आरोपी छात्र और छात्र हैं, उन्हें कॉलेज से निष्काषित किया जाए। वहीं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। तकरीबन पांच घंटों तक इस कारण अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

इसके बाद सूचना पाकर पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी सकरी थाना के एसएचओ अमृत कुमार के साथ पहुंचे। और, आरोपी छात्र-छात्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

इसके बाद भी कई थानों की पुलिस अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंप कर रही है। छात्रों के आक्रोश को शांत करने और जो महिला पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन पर कार्रवाई को लेकर तैयारी में जुटी है।

अब नई जानकारी यह है कि, एसआई नेहा निधि भारी दल बल के साथ महाविद्यालय पहुंची जिसके बाद आक्रोशित छात्र और छात्राओं को समझाने का घंटों प्रयास किया। वहीं, छात्र और छात्राओं की ओर से एक छात्र जिला के अरेर थाना क्षेत्र के साफी टोला निवासी सौरभ सुमन और दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना निवासी 24 वर्षीय छात्रा अंकिता कुमारी को अपने कब्जे में ले रखा था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!

हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। महिला एएसआई के साथ पुलिसकर्मियों को आक्रोशित छात्राओं ने बंधक बना लिया। छात्राओं की मांग थी कि जो आरोपी छात्र और छात्रा हैं उन्हें कॉलेज से निष्कासित किया जाए। और, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस कारण 5 घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी व सकरी थाना के एसएचओ अमृत कुमार साह दलबल के साथ पहुंचे और आरोपी छात्र-छात्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।

गिरफ्तार छात्र और छात्रा पर अश्लील वीडियो वायरल करने व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 184 /023 इसके बाद भी कई स्थानों की पुलिस अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंप कर छात्रों और छात्राओं के आक्रोश को शांत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut

दरभंगा में खूनी जमीन विवाद! महिला को घसीटा, घर से ₹2 लाख कैश और गहने लूटे, 9 पर केस

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में जमीन और पानी विवाद में महिला से मारपीट, घर तोड़कर ₹2 लाख नकद और दो भर सोने के गहने लूटने का आरोप। पुलिस ने नौ लोगों पर FIR दर्ज की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LandDispute

दरभंगा: अब नहीं डूबेंगे लोग! DM का बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक चलेगा ये खास अभियान

Darbhanga Drowning Deaths: दरभंगा में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 15 जुलाई तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है. एसडीआरएफ और मास्टर ट्रे#DarbhangaNews,#BiharDisaster,#PublicSafety