spot_img

Madhubani के जयनगर में Nepal की बारिश से उछली कमला, निर्माणाधीन बराज का रूका काम, अभियंता वाल्मीकि ने Deshaj Times.com से कहा, जलस्तर कर रहा 68.5 के लेवल को टच 

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: जयनगर में कमला नदी उफान पर, खतरे के निशान दो मीटर बह रही नीचे,550 मीटर लंबे निर्माणाधीन बराज का 35 दिनों में तीसरी बार रुका काम

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जयनगर के सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के शीशापानी, उदयपुर, सिरहा सहित कमला के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे कमला नदी पर निर्माणाधीन 550 मीटर लंबे बराज का 35 दिनों में तीसरी बार काम रुक गया है।

- Advertisement -

नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पौने 2 मीटर नीचे बह रहा है। अचानक हुई जल स्तर में बढ़ोतरी से बराज के राफ्टिंग का कार्य मंगलवार को पूर्णतया बंद हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इस संबंध में कनीय अभियंता वाल्मीकि ने देशज टाइम्स (Deshaj Times.com) को बताया कि नदी के जलस्तर ने 68.5 के लेवल को टच कर लिया है। जिस कारण नदी में बन रहे बराज का कार्य अभियंताओं की ओर से रोक दिया गया।

कमला नदी में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए बनाए गए कोपर डेम बढ़े हुए जलस्तर से दूसरी बार पूरी तरह से टूट गया। जल निकासी नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी नहर में जल का प्रवाह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल में हुई वर्षा के कारण मंगलवार सुबह से अचानक कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बराज के कार्य को रोक दिया गया।नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण बराज निर्माण कार्य रुक गया है। वहीं, नदी क्षेत्र में मौसमी फल एवं सब्जी करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch