spot_img

अपह्त स्वर्ण व्यवसायी के बेटे आशीष की हत्या, आंख निकालीं, हत्या कर किडनैपरों ने फेंका, मांगी थी 20 लाख की फिरौती

spot_img
- Advertisement -

बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र से अगवा किए गए स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के चौदह साल के पुत्र आशीष कुमार की हत्या अपराधियों ने फिरौती नहीं मिलने पर कर दी। आशीष का शव अपराधियों ने हत्या के बाद स्टील प्लांट के पीछे फेंक दिया।

- Advertisement -

फरार हो गए। वहीं, आक्रोशित ग्रामीण इस हत्या के बाद घटना का विरोध करने सड़क पर उतर गए। इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है जो आशीष के सहपाठी हैं। आरोपितों नें आशीष की हत्या करने के बाद फोन कर पिता से 20 लाख रंगदारी की मांग भी की थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बेतिया से अगवा किए गए कारोबारी के बेटे आशीष को बदमाशों ने मार डाला। उसका शव बरामद किया गया है। बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र से अगवा किए गए स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के पुत्र आशीष कुमार की हत्या अपराधियों ने कर दी।इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार छात्रों में दो आशीष के सहपाठी हैं, जबकि दो कुमारबाग हाई स्कूल के ही पूर्ववर्ती छात्र हैं। छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल की बाढ़ ने उजाड़ा: पूर्वी चंपारण के 5 लोग लापता, परिवार का नेपाल से क्या था संबंध?

स्टील प्लांट के पीछे बदमाशों ने शव को फेंक दिया। इस मामले में चार अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। आशीष को अगवा करने के बाद अपराधियों ने फिरौती की मांग की थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी।

9वीं के छात्र आशीष के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसडीपीओ समेत कई थाने की पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रहे थे। एसपी डी अमरकेश मामले की खुद मॉनीटरिंग कर रहे थे।

11 अक्टूबर को आशीष पढ़ाई करने अपने विद्यालय कुमारबाग हाई स्कूल गया था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटने पर उसकी खोज शुरू की गई। उसका बैग और साइकिल स्कूल में ही थी। शाम करीब सात बजे आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने 20 लाख रंगदारी की मांग की। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। एसपी डी अमरकेश स्वयं घटना की जांच करने के लिए पहुंचे। छात्रों से पूछताछ की। हालांकि, पुलिस अभी हत्या के कारण का पर्दाफाश नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आशीष के सहपाठी दो छात्र उसे बुलाकर ले गए थे। कुमार बाग स्टील प्लांट के पीछे पहले से दो-तीन अपराधी मौजूद थे। उन्होंने झाड़ी में बांधकर छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार में फिर आफत की बारिश! इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात का खतरा; जानें अपने शहर का हाल

हत्या से पूर्व आशीष की आंख निकाल ली थी। आशीष के दोनों हाथ बांधकर पिटाई की थी। पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को पोखर में फेंक दिया और झाड़ी से ढक कर फरार हो गए थे। उसके बाद आशीष के पिता को फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है। सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन के नाम से निर्गत है। ताहिर ने वह सिम तीन माह पूर्व गिरफ्तार एक अपराधी छात्र को दिया था।

बेतिया जिलें के कुमारबाग में अगवा छात्र आशीष की अपराधियों ने हत्या कर दी है। अपराधियों ने हाथ-पैर बांधकर और आंख निकालकर शव को तालाब में फेंक दिया। अपराधियों ने अगवा छात्र के परिजन को फोन कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

नौवीं क्लास का छात्र आशीष बुधवार को स्कूल तो गया था, लेकिन इसके बाद वो घर नहीं लौटा था। पुलिस ने घटना में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।

इधर, छात्र की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चा डेढ़ बजे दोपहर में बाउंड्री फांदकर स्कूल से भाग गया था। शाम सात बजे पिता नग नारायण साह से फोन पर 20 लाख रुपए फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: अगले तीन दिनों तक Bihar में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा! जानिए -भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

मामले की सूचना बच्चे के पिता ने कुमारबाग ओपी की पुलिस को दी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस नंबर से फिरौती मांगी गई, उसकी जांच की गई तो पता चला कि सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन का है।

घटना कुमारबाग ओपी क्षेत्र रानीपुर रमपुरवा की है। स्थानीय लोगों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी आक्रोश है। ग्रामीण ने बताया कि बच्चा स्कूल गया था। दोपहर एक बजे के करीब वो स्कूल से निकल कर किसी से मिलने चला गया।

4 बजे स्कूल बंद हुआ तो उसकी साइकिल और बैग वहीं थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं दी कि आशीष कहीं चला गया है। ना ही पुलिस को बताया कि नौंवी का छात्र क्लास से फरार है। आशीष के भाई भोला कुमार ने बताया था कि आशीष बुधवार को कुमारबाग हाईस्कूल में गया था। इसके बाद किसी ने उसे बुलाया और वह उससे मिलने गया ऐसी बात सामने आ रही है।

छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। जिसके बाद खोज शुरू की गई तो उसका बैग और साइकिल स्कूल में मिला। किशोर के पिता नग नारायण साह की बेतिया के बानुछापर में सोने चांदी की दुकान है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस शेख धुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा आदि कई जगहों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी डी.अमरकेश मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Electricity Theft जाले में बिजली चोरों की अब खैर नहीं! कनेक्शन कटा, फिर भी चोरी, विभाग ने ठोका 82 हजार से ज्यादा का...

Jale Electricity Theft: जाले में बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली जला रहे दो लोगों पर 82 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसस#JaleNews,#BiharElectricity,#BijliChori

IGIMS में ₹280 करोड़ का मेगा विस्तार: अब बिहार के मरीजों को नहीं होगी इलाज की चिंता, खुलेंगे 1750 नए बेड!

Bihar Health News: पटना के IGIMS अस्पताल में ₹280 करोड़ की लागत से तीन नए ब्लॉक खुलने जा रहे हैं, जिससे बेड की संख्या बढ़कर 1750 हो जाएगी। सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाली इन सुव#BiharHealthNews,#IGIMS,#PatnaNews

Bihar Weather बिहार में फिर आफत की बारिश! इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात का खतरा; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।#BiharWeather,#MonsoonAlert,#IMDWarning

बिहार में कोचिंग का बंपर बिजनेस! हर महीने 1100 करोड़ की कमाई, लाखों को मिली नौकरी

Bihar Coaching: बिहार में कोचिंग और ट्यूशन का कारोबार हर महीने 1100 करोड़ रुपये का विशाल आर्थिक चक्र चला रहा है. ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों से पता चला है कि 5.55 लाख से अधिक लोग#BiharNews,#BiharCoaching,#EmploymentInBihar