spot_img

Land For Job Scam में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, Lalu Yadav पर चलेगा केस, Tejashwi की चार्जशीट पर सुनवाई टली

spot_img
- Advertisement -

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव की मुश्किल बढ़ गई हैं। अब इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव पर केस चलेगा। केंद्र सरकार से सीबीआई को इसकी इजाजत मिल चुकी है। एक महीने पहले सीबीआई ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी।

- Advertisement -

वहीं,रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी।

- Advertisement -

इस मामले में सीबीआई ने बीते 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। बीते 8 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई होनी थी लेकिन एन वक्त पर सुनवाई टल गई थी। 12 सितंबर को फिर से मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई एक बार फिर टल गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लैंड फॉर जॉब्स मामले में यह नया केस है। पुराने केस में पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी और सांसद मीसा भारती जमानत पर हैं।

नए केस में भी लालू और राबड़ी को आरोपी बनाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। 21 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है।

सीबीआई द्वारा तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर आज की सुनवाई में यह तय होना था कि चार्जशीट एक्सेप्टबल है या नहीं। अगर कोर्ट तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट स्वीकार कर लेता है तो तेजस्वी यादव को इस मामले में बेल लेना पड़ेगा। 8 अगस्त को को होने वाली सुनवाई में कोर्ट को बताया था कि लालू यादव और तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्र सरकार से इजाजत नहीं मिली है।

सीबीआई ने इसके लिए कोर्ट से एक महीने का समय मांगा था, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी थी लेकिन आज भी सुवनाई नहीं हो सकी। अब अस मामले पर आगामी 21 सितंबर को सुनवाई होगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था।

यह भी पढ़ें:  India Plastic Note News: प्लास्टिक नोटों को लेकर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या 30 जून से बदल जाएंगे आपके नोट?

इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था। सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी। इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन...

इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लालू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति सीबीआई को दे दी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ अलग से चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन 12 सितंबर को भी सुनवाई टल गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

वहीं, इस मामले पर जानकारी देते हुए सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला चलाने के लिए गृहमंत्रालय से अनुमति मिल गई है, लेकिन तीन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामला चलाने की अभी इजाजत का इंतजार है।

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने राऊज एवेन्यू को बताया था कि अभी लालू यादव और तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से सेंक्शन नही मिला है। 3 जुलाई को सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।

इस नई चार्जशीट मे तेजस्वी का नाम पहली बार आया है। इसमें लालू यादव, रावड़ी देवी समेत 16 लोगों के नाम हैं। इसमें रेलवे के अधिकारी और नौकरी लेने वालों के नाम शामिल हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर साल 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री

रहते हुए रेलवे के ग्रुप डी अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप लगा था। इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी ,तेजस्वी यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Government Jobs: सरकारी नौकरी की बहार, आज BPSC परीक्षाएं, 4128 सिपाही पदों पर भर्ती 14 जून से!

Patna Government Jobs: बिहार में आज बीपीएससी द्वारा सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक की दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसके साथ ही, 14 जून से 4128 सिप#PatnaJobs,#BiharGovernment,#BPSCExam

Patna Traffic News: पटना में 2 दिनों के लिए बंद हुआ यह रास्ता, जानें वजह, और वैकल्पिक रूट

पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार और शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। पुराने गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग हटाने के कारण यह फैसला लिया गया है। वैकल्पिक मार्गों की#PatnaTraffic,#AshokRajpath,#GandhiSetu

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन: बेटों की भावुक पोस्ट और राबड़ी देवी का प्यार, देखें तस्वीरें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना 79वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। तेजस्वी यादव ने तस्वीरें साझा कीं, जबकि तेज प्रताप यादव ने पिता के लिए भावुक पोस्ट लिख#LaluPrasadYadav,#BiharPolitics,#TejashwiYadav

Khan Sir को बताया महा फ्रॉड, Patna Police को भी दे डाली खास नसीहत, BJP नेता का बड़ा बयान, जानिए रोशन आनंद के बारे...

पटना कोचिंग हिंसा मामले में भाजपा विधायक नीरज बबलू ने खान सर को 'महाफ्रॉड' बताया। उन्होंने फैजल खान पर पढ़ाई कम, नेतागिरी ज्यादा करने और संस्थानों के अवैध होने#PatnaCoaching,#BiharPolitics,#KhanSirNews