spot_img

Bangladesh MP Murder News |पहले गला दबाकर हत्या, फिर लाश के किए टुकड़े-टुकड़े, फ्रीजर में रखा, बांग्लादेश सांसद की हत्या में दोस्त ने दी थी 5 करोड़ की सुपारी, बड़ा खुलासा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death| कोलकाता इलाज कराने आए, लापता…Bangladeshi MP Anwarul Azim की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां दोस्त की गद्दार निकला। वैसे, इस रहस्यमीय मौत का पूरा (New revelation in Bangladesh MP Murder) खुलासा हो गया है। पहले, तार बिहार के मुजफ्फरपुर से भी जुड़ रहे मिले थे , जहां उनका लोकेशन मिला था। मगर लाश कोलकाता में मिली। फिर, पूरी तफ्तीश जब शुरू हुई तो बड़ा खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

Bangladesh MP Murder News| सांसद के दोस्त ने साजिश रची। और, हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी थी,

जहां… Bangladesh MP Murder के एक-एक राज सामने आ गए हैं। पहले Bangladeshi MP Anwarul Azim की गला दबाकर हत्या की गई। फिर लाश के टुकड़े-टुकड़े करके उसे फ्रीजर में रखा गया। इसके पीछे बांग्लादेश सांसद के दोस्त ने साजिश रची। और, हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी थी, जिसका बड़ा खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

Bangladesh MP Murder News| यह एक सुनियोजित हत्या थी

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के लिए उनके एक दोस्त ने पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। इस सिलसिले में तीन लोगों को बांग्लादेश से गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। सांसद के एक पुराने मित्र ने उन्हें मारने के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए का भुगतान किया था। उन्होंने बताया कि अवामी लीग के सांसद का यह दोस्त अमेरिकी नागरिक है। उसके पास कोलकाता में एक फ्लैट है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का 'बड़ा ऐलान', क्या होगा अब?

Bangladesh MP Murder News| शव को सड़ने से बचाने के लिए उसके कई टुकड़े किए

जांच में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम की 13 मई को गला घोंटकर हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को सड़ने से बचाने के लिए उसके कई टुकड़े किए। कोलकाता पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम की 13 मई को न्यूटाउन के फ्लैट में गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सड़ने से बचाने के लिए उसके कई टुकड़े किए। इसके बाद उन टुकड़ों में खास फ्रीजर में रखा गया।

यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

Bangladesh MP Murder News| पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि शव के टुकड़े कहां फेंके गए थे

हत्यारों ने सांसद के शरीर के टुकड़ों को तीन दिनों तक अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा। इस काम के लिए दो लोगों को लगाया गया था। वैसे, पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि शव के टुकड़े कहां फेंके गए थे। सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि बंगाल आकर सांसद के लापता होने के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस को उनकी हत्या के विश्वसनीय इनपुट मिले थे।

Bangladesh MP Murder News| फोरेंसिक टीम संदिग्ध अपराध स्थल की जांच कर रही

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक लक्जरी अपार्टमेंट में खून के धब्बे मिले हैं, जहां सांसद का आखिरी बार 13 मई को पता चला था, चतुर्वेदी ने कहा, हमारी फोरेंसिक टीम संदिग्ध अपराध स्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी।

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News| पढ़िए फ्लैशबैक में क्या हुआ… अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे

बांग्लादेश के उप उच्चायोग के मुताबिक, अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे। वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे। 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। इसको लेकर कोलकाता के बारानगर पुलिस स्टेशन में प्रारंभिक शिकायत दर्ज करने के बाद, बांग्लादेशी सांसद का अंतिम स्थान शहर के न्यूटाउन इलाके के पास पाया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन बार के सांसद अनवारुल की हत्या न्यूटाउन इलाके के एक फ्लैट में की गई, जहां वह किसी से मिलने गए थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब फर्जी दाखिल-खारिज बंद, जानिए नया निर्देश

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News|पढ़िए फ्लैशबैक में क्या हुआ…जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था

जानकारी के अनुसार,पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था। इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे। 12 मई की रात को वह वहीं रहे। 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद उनका शव मिला है।

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News|पढ़िए अब नया क्या है…तीन की गिरफ्तारी, खुलेंगे कई और राज

बांग्लादेशी गृह मंत्री ने बुधवार को बताया कि बांग्लादेश पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक हमें यही पता चला है कि इसमें शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी। हम जल्द ही हत्या की वजह बताएंगे। भारत की पुलिस हमारा सहयोग कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut

दरभंगा में खूनी जमीन विवाद! महिला को घसीटा, घर से ₹2 लाख कैश और गहने लूटे, 9 पर केस

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में जमीन और पानी विवाद में महिला से मारपीट, घर तोड़कर ₹2 लाख नकद और दो भर सोने के गहने लूटने का आरोप। पुलिस ने नौ लोगों पर FIR दर्ज की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LandDispute

दरभंगा: अब नहीं डूबेंगे लोग! DM का बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक चलेगा ये खास अभियान

Darbhanga Drowning Deaths: दरभंगा में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 15 जुलाई तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है. एसडीआरएफ और मास्टर ट्रे#DarbhangaNews,#BiharDisaster,#PublicSafety