spot_img

बिहार की चर्चित मंत्री रहीं, परवीन अमानुल्लाह नहीं रहीं

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार में मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह का निधन हो गया है। समाज कल्याण मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह कैंसर से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान ही रविवार रात उनका निधन हो गया। वे नोएडा में रह रहीं थीं।

- Advertisement -

परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वहीं परवीन अमानुल्लाह अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में सामाजिक कार्यकर्ता थीं। 2010 में उन्हें नीतीश कुमार की कैबिनेट में जगह मिली थी। इसके बाद वे 2014 तक मंत्री रहीं।

- Advertisement -

बाद में परवीन अमानुल्लाह ने जदयू छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं थीं। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी पटना साहिब सीट से लड़ा था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार के शहरों को मिलेंगे 2900 करोड़, अब चमकेगी आपकी गली-मोहल्ले की तस्वीर, सम्राट चौधरी सरकार का ऐलान

राज्य सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह का रविवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। कुछ वर्षों से वह बीमार चल रहीं थी। परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

परवीन अमानुल्लाह की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि परवीन अमानुल्लाह एक कुशल राजननेत्री एवं समाजसेवी थीं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थी। उन्होंने बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी का कुशलता पूूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

सीएम ने कहा कि पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे।

यह भी पढ़ें:  छात्रों के लिए खुशखबरी! झारखंड प्रवेश परीक्षा की तारीख बढ़ी, मिला तैयारी का एक और मौका

अमानुल्लाह के परिजन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में ही परवीन अमानुल्लाह की मिट्टी मंजिल होगी। वर्ष 1958 में उनका जन्म हुआ था। परवीन अमानुल्लाह ने अपने सार्वजनिक जीवन का आरंभ सूचना के अधिकार के तहत एक एक्टिविस्ट के रूप में शुरू

किया था। वर्ष 2010 में उन्होंने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और राजद के श्रीनारायण यादव काे पराजित किया।

इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में वह मंत्री बनायीं गयीं। लगभग चार वर्षों तक वह मंत्री रहीं। वर्ष 2014 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में मुहर्रम पर बड़ा अपडेट: एक दर्जन लोग हुए जख्मी, फिर भी शांति से निपट गया पर्व, जानें कैसे?

Darbhanga Muharram: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और शांति समिति की बैठकों ने बड़ी घटना को टाला, हालांकि नुमाइशी खेल में कुछ लोग माम#DarbhangaMuharram,#BenipurNews,#BiharPolice

दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram Security: दरभंगा जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद मोर्चा संभाल#DarbhangaNews,#MuharramSecurity,#BiharPolice

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety