spot_img

समस्तीपुर-दरभंगा के थलवारा रेल खंड पर Bihar Sampark Kranti Superfast के पहिए से निकला धुंआ, मचा यात्रियों में हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

 मुख्य बातें: ब्रेक वाइंडिंग की वजह से निकली धुंआ, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा से चलकर दिल्ली तक जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के S2 कोच के ब्रेक वाइंडिंग की वजह से अचानक धुंआ निकलने लगा।

- Advertisement -

धुंआ निकलता देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया और लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इसे तत्काल बंद कर दिया। नहीं तो कोई बड़ी हादसा हो सकती थी। इस घटना की पुष्टि समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, नई दरभंगा से चलकर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट दिल्ली जा रही थी। उसी क्रम में थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी के बाद S2 बोगी के ब्रेक वाइंडिंग की वजह धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर ट्रेन में सवार लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

इसके बाद ट्रेन के चालक के द्वारा गाड़ी को रोका गया और धुआं पर काबू पाया गया। करीब पंद्रह मिनट तक गाड़ी ठहरी रही। रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। बल्कि ब्रेक बाइंडिंग से धुंआ निकला था।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

वहीं, समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थलवारा स्टेशन के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के कोच संख्या S2 में ब्रेक वाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था। इस धुंए पर फौरन काबू पा लिया गया था।

करीब पंद्रह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। यात्रियों के बीच कोई अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी थी। वहीं, उन्होंने कहा कि चक्का के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics