back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान मची भगदड़, हादसे में दो की मौत, 6 जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मथुरा के वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में साल में जन्माष्टमी पर एक बार होने वाली मंगला आरती के दौरान मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार आधीरात करीब दो बजे हुआ। हादसे के वक्त बांके बिहारी मंदिर में जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद थे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे मंगला आरती होती है। यह आयोजन वर्ष में सिर्फ एक बार ही होता है। मंगला आरती के दर्शन के लिए शुक्रवार की रात मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु पहुंच गए। मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक लोग होने के कारण भीड़ का दबाव बढ़ गया।

इसी दौरान मंदिर के गेट नंबर एक और चार पर भीड़ के दबाव के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश और रुक्मणि बिहार कॉलोनी निवासी और मूल निवासी जबलपुर के राम प्रसाद विश्वकर्मा (65) की मौत हुई है। परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजन शनिवार की सुबह शवों को लेकर घर चले गए।

बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर रात 12 बजे जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीविग्रह का महाभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी को पीत (पीले) रंग की पोशाक धारण कराई गई और बालरूप में शृंगार कराया गया। इसके बाद ठाकुरजी ने जगमोहन में विशेष रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए।

इसके बाद होने वाली मंगला आरती के साक्षी बनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात लगभग 1ः55 बजे क्षमता से अधिक लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं का दम घुट गया। इनमें नोएडा सेक्टर 99 की निर्मला देवी और वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हैं। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए।

बांके बिहारी मंदिर में मौजूद पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैया अस्पताल भिजवाया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सफोकेशन अधिक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।

मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की परंपरा नहीं है। यहां ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और रात को निधिवन में रास रचाने जाते हैं। इसलिए सुबह उन्हें उठाया नहीं जाता। ठाकुरजी की मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के दिन होती है। इस दिन कान्हा ठाकुर बनकर रात में भक्तों को दर्शन देते हैं। हादसे के वक्त भी 1ः55 बजे मंगला आरती हो रही थी। इसके बाद कुछ समय के लिए पट बंद किए गए थे। इस दरम्यान क्षमता से अधिक भक्त मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें