spot_img

Kishanganj से Darbhanga परीक्षा दिलाने आ रहे परिवार की कार Madhubani में दुर्घनाग्रस्त, 4 लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। किशनगंज से अपनी बहू की परीक्षा दिलाने दरभंगा आ रहे पचास वर्षीय चंद्रशेखर प्रसाद का पूरा परिवार हादसे की शिकार हो गया है। यह हादसा मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में हुआ है जहां ब्रहापुर लोहियापट्‌टी के निकट एनएच 57 पर यह हादसा हो गया।

- Advertisement -

बुधवार को हुए इस हादसे में चंद्रशेखर प्रसाद जिस आल्टो कार से आ रहे थे वह हादसे का शिकार होकर अनियंत्रित तरीके से पटल गया। इसमें सवार चंद्रशेखर प्रसाद के परिवार के चार लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें उनकी पत्नी बबीता देवी, पुत्र सुमन शेखर और उनकी बहू पायल कुमारी शामिल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार अपनी बहू पायल कुमारी की परीक्षा के सिलसिले में दरभंगा आ रहा था। इसी दौरान एनएच 57 पर लोहियापट्‌टी के पास कार पलट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Competitive Examinations: बिहार में परीक्षा सुधार पर बड़ा मंथन, ACS ने दिए सख्त निर्देश

हादसे में सभी लोग कार में फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरे परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं, बाद में पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय अस्पताल में तात्कालीक इलाज के बाद सभी जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया गया है।

हादसे के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीक कुमार सिंह ने बताया कि कार को जब्त करते हुए चौकीदार की ड्यूटी लगा दी गई है। चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी में डूबने से मौत: JCB के गड्ढे में डूबकर दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत

Darbhanga drowning: बिहार के दरभंगा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दो मासूम चचेरी बहनों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटन

Patna News: पटना गांधी घाट हादसा: गंगा में डूबे 5 युवक, 3 शव बरामद, बचावकर्मी भी बहा

पटना गांधी घाट हादसा: पटना के गांधी घाट पर मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाने गए पांच युवकों के साथ जो हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। गहरे पानी में उतरते ही व

उन्नाव बस हादसा: गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार पुलिस के दारोगा और कैदी की मौत

उन्नाव बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सबको हिला दिया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में बिहार पुल

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय